इंदौर की बेटी रंजीता की सुसाइड या मर्डर, बहन बोली, बेटे की चाहत में किया प्रताड़ित
Sanjay Gupta | Jul 06, 2026, 22:15 IST
indore-ranjita-yadav-betul-amla-death-case
इंदौर के बेटी रंजीता यादव की 3 जुलाई को आमला (बैतूल) में हुई मौत में नया मोड़ आ गया है। बड़ी बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामला सुसाइड या मर्डर की ओर भी मुड़ गया है। केस भोपाल के ट्विशा मौत की तरह हो गया है।
Indore. इंदौर की रहने वाली रंजीता की शादी आमला (बैतूल) के कपड़ा कारोबारी प्रशांत यादव से साल 2016 में हुई थी। रंजीता का शव 3 जुलाई को बाथरूम के शावर में गीली चुन्नी से लटका हुआ मिला था। रंजीता की बड़ी बहन विजेता यादव ने इस मामले में ससुराल पक्ष पति प्रशांत, ससुर सुरेंद्र यादव, सास पुष्पा यादव और देवरानी मुस्कान यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विजेता ने आरोप लगाए हैं कि मेरी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी नौ साल की बेटी थी, फिर उस पर लगातार ससुराल पक्ष ने दबाव डाला कि बेटा हो। आखिरकार 37 साल की उम्र में दबाव के चलते वह गर्भवती हुई लेकिन अप्रैल में ही दूसरी बेटी हुई। इसके बाद ताने मारे गए। सार, ससुर और देवरानी टार्चर करते थे। वह इंदौर आ गई थी, और 20 मई को ही वह वापस ससुराल गई थी।
विजेता ने आरोप लगाए कि मेरी बहन को लेकर झूठ बोला जा रहा है कि उसे डिप्रेशन था, जबकि केवल माइग्रेन की समस्या था। मैं खुद मेंटल हेल्थ काउंसलर हूं, मुझे तो यह पता चलता। मुझे नहीं पता कि यह मर्डर है या फिर सुसाइड के लिए ससुराल वलों ने उकसाया और परेशान किया। लेकिन इस मामले की जांच को दबाया जा रहा है।
बड़ी बहन ने खुलकर आरोप लगाए कि इस मामले को दबाने और जांच प्रभावित करने के लिए देवरानी मुस्कान यादव के पक्ष के लोग रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह राजनीतिक रूप से जुड़े हुए लोग हैं। पुलिस को बयान में यह लिखवा रहे हैं कि हमने बच्ची को बाथरूम का दरवाजा खटखटाने पहुंचाया, लेकिन नहीं खुला हमे अनहोनी की आशंका हुई तो प्रशांत को फोन करके बुलाया और 15 मिनट बाद दरवाजा खोला तो रंजीता शावर में गीली चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी।
आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर और जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे के मुताबिक, मायके पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शावर की ऊंचाई, चुन्नी की स्थिति समेत मायके पक्ष द्वारा सास पुष्पा, ससुर सुरेंद्र और देवरानी मुस्कान पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की सघन जांच की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में एटीएम में नहीं भरा कैश, कर्मचारियों ने गेमिंग में उड़ा दिए 40 लाख
इंदौर दवा व्यापारी से बड़ी ठगी: OTT सब्सक्रिप्शन के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए
इंदौर में अनूठा चोर, केवल बोहरा समाज के घरों में ही करता है चोरी, कारण भी अनूठा
आशा-उषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय रोकने और वेतन कटौती का आरोप
बेटी होने के कारण प्रताड़ित किया
डिप्रेशन नहीं था, ससुराल झूठ बोल रहा है
रसूखदार है देवरानी पक्ष के लोग
पुलिस क्या बोल रही है
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में एटीएम में नहीं भरा कैश, कर्मचारियों ने गेमिंग में उड़ा दिए 40 लाख
इंदौर दवा व्यापारी से बड़ी ठगी: OTT सब्सक्रिप्शन के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए
इंदौर में अनूठा चोर, केवल बोहरा समाज के घरों में ही करता है चोरी, कारण भी अनूठा
आशा-उषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय रोकने और वेतन कटौती का आरोप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari