इंदौर के राऊ–देवास बायपास मेंटेनेंस का खर्च 68 करोड़, फिर भी गढ्ढे, सुप्रीम कोर्ट इसी तरह के अन्य मामले में हुआ नाराज

Vishwanath Singh | Aug 20, 2025, 20:42 IST
Share
Sourabh509 (2)
Sourabh509 (2)

केरल के एक नेशनल हाईवे पर घंटों चले ट्रैफिक जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को NHAI को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि जब गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही हैं और यात्रियों को बुनियादी सर्विस नहीं मिल रही।

इंदौर के राऊ–देवास बायपास के मेंटेनेंस के लिए एनएचएआई द्वारा 68 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है। इसके बावजूद गढ्ढे भर नहीं रहे हैं और निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के कारण आए–दिन जाम लग रहा है। इसके बावजूद 45 लाख रुपए रोज की टोल वसूली लगातार जारी है। लगभग इसी तरह के एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एनएचएआई अफसरों को जमकर फटकार लगाई है।

यह है पूरा मामला

केरल के एक नेशनल हाईवे पर घंटों चले ट्रैफिक जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि जब गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही हैं और यात्रियों को बुनियादी सर्विस नहीं मिल रही तो फिर टोल टैक्स क्यों वसूला जा रहा है? सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और याचिकाकर्ता गुरुवायूर इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा दायर अपीलों पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। दरअसल, हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग 544 के एडापल्ली-मन्नुथी खंड की खराब स्थिति और चल रहे निर्माण कार्यों के कारण गंभीर यातायात जाम के कारण त्रिशूर के पलियाक्कारा टोल प्लाजा पर चार सप्ताह के लिए टोल वसूली पर रोक लगा दी गई थी। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील लगाई है।

राऊ–देवास बायपास पर हो चुकी हैं तीन मौतें

इंदौर के राऊ–देवास बायपास पर पिछले दिनों लगे 20 घंटे के लंबे जाम में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बावजूद एनएचएआई ने यहां पर टोल वसूली जारी रखी थी। अगर राऊ–देवास बायपास और मांगलिया रोड़ इन दोनों ही टोल टैक्स वसूली की बात करें तो यहां से प्रतिदिन लगभग 45 लाख रुपए की टोल वसूली हो रही है। वहीं, मेंटेनेंस के लिए डीजी बाहिलकर कंपनी को 68 करोड़ रुपए में काम दे रखा है। इसके बावजूद बायपास और सर्विस रोड़ दोनों पर हीगढ्ढों की भरमार है। ये गढ्ढे लगभग 1 फीट तक गहरे हैं।

bypass11
bypass11

गड्ढे के कारण हो चुकी है मौत

राऊ सर्कल पर 1.22 किमी के इस फ्लाईओवर का ठेका 47 करोड़ रुपए में दिया गया था। इसे रीवा की कंपनी विंध्या कंस्ट्रक्शन ने बनाया है। इसका लोकार्पण 21 दिसंबर 2024 को किया था। ब्रिज बनने के 8 महीने के अंदर ही इसमें बड़े–बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनसे रोजाना हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों एक कार सवार ने इसी ब्रिज पर गड्ढा बचाने के दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सर्विस रोड़ की मिली प्रारंभिक मंजूरी

60 मीटर चौड़े इस बायपास पर फोरलेन का काम साल 2000 में पूरा हुआ था। समय के साथ यह भी छोटा पड़ने लगा तो इसे सिक्स लेन किया गया। अब सर्विस रोड चौड़ी होगी। बायपास पर मांगलिया (राऊखेड़ी) से राऊ तक 35 किमी फोरलेन सर्विस रोड बनाने की तैयारी है। इसके लिए एनएचएआई ने प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। ये सर्विस रोड करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी।

bypass22
bypass22

इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बना रहे

कलेक्टर आशीष सिंह ने पहले 22.5 मीटर की फोरलेन सर्विस रोड के लिए एनएचएआई चेयरमैन को पत्र लिखा था। तब यह कहकर इनकार किया गया था कि एक जगह ऐसा किया तो पूरे देश में करना पड़ेगा, लेकिन पिछले दिनों कलेक्टर सिंह ने फिर चेयरमैन से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि अधिकृत मंजूरी और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में 5 से 6 माह लगेंगे। NHAI के अफसराें के मुताबिक डीपीआर बनाने के लिए प्रस्ताव नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कॉलेज की तेज दौड़ रही बस ने छात्राओं, बाइक चालक, ऑटो और कार को मारी टक्कर, दो की मौत

बायपास किनारे बसी कॉलोनियों के लोगा भी परेशान

गड्ढों के कारण बायपास के दोनों ओर गांवों के लोगों के लिए भी मुश्किल हो गई है। निपानिया, तलावली चांदा, मायाखेड़ी, सुलकाखेड़ी, अरण्या, झलारिया, पानोड, तिल्लौर खुर्द, अंबामुला जैसे कई गांवों के लोगों को सर्विस रोड से होकर बायपास पर आना होता है। गड्ढों से गुजरकर इन्हें सफर करना पड़ता है। इनके अलावा बायपास पर बनी 40 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

bypass33
bypass33

कुछ ऐसी हालत है नेशनल हाईवे की

  • रालामंडल सर्विस रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर रात 9 बजे तक दो से तीन बार जाम की स्थिति बन जाती है। एक बार जाम लगना शुरू होता है तो वह लगभग 1 किमी लंबा होता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां फ्लाईओवर का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण सर्विस रोड पर पूरा ट्रैफिक आता है। वहीं, सर्विस रोड की हालत बहुत ही खराब है।
  • देवगुराड़िया से नायता मुंडला तरफ की सर्विस रोड का काम नहीं हुआ है। 10-10 फीट चौड़े गड्ढे हैं। रोजाना दो से तीन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। पानी भरा होने के कारण गड्ढों का पता ही नहीं चल पाता, जिससे छोटे वाहन इनमें फंस जाते हैं।
bypass44
bypass44
  • द पार्क होटल की तरफ यानी फीनिक्स सिटाडेल के दूसरी तरफ वाली सर्विस रोड की हालत बहुत ही खराब है। फ्लाईओवर बनने से स्थिति बदतर हो गई है। इस तरफ सर्विस रोड पर लगभग 1 किमी तक जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। यही स्थिति फीनिक्स सिटाडेल की तरफ वाली सर्विस रोड पर भी है।
  • बायपास पर सर्विस रोड पर तो गड्ढे हैं ही, कनाडिया फ्लाईओवर पर भी दोनों तरफ तीन से चार छोटे-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। ज्यादा परेशानी की बात यह है कि कनाड़िया फ्लाईओवर के पहले भी बड़ा गड्ढा हो गया है, जहां पहले एनएचएआई ने डामर से पैचवर्क किया था।
  • द ग्रैंड शेरेटन के सामने वाली सर्विस रोड भी काफी खराब है। वाहन चालकों को दूर से गड्ढे छोटे नजर आते हैं। तेज स्पीड होने में आ रहे वाहन जम्प कर जाते हैं और संतुलन बिगड़ता है। शेरेटन की तरफ जाने वाली सड़क पर तो गड्ढे नहीं हैं लेकिन शेरेटन के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
  • राऊ सर्कल सर्विस रोड पर 5-6 फीट तक के गड्‌ढे हो गए थे। एनएचएआई की टीम ने पैचवर्क कर लीपापोती की थी। उसके बावजूद हालत खराब हो गई।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर
  • मौत
  • नेशनल हाईवे
  • बायपास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा