इंदौर में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इन दोनों ही मरीजों को निजी अस्पताल में अलग–अलग बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। इनकी कई तरह की जांचें की गई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी।
एक युवक और बुजुर्ग महिला में मिला संक्रमण
इंदौर में लंबे समय बाद कोविड संक्रमण के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक युवक है, जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। दोनों को अलग-अलग बीमारियां हैं। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते सोमवार को मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में सत्यनारायण सत्तन ने मंत्री कैलाश पर साधा निशाना, बोले- उनका क्षेत्र है तो पता ही होगा उन्हें
इंदौर के ही हैं दोनों मरीज
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक दोनों मरीज इंदौर के हैं। इनमें से युवक को दो-तीन दिनों से सर्दी खांसी थी। उसने पहले दूसरे अस्पताल में दिखाया, लेकिन फर्क नहीं पड़ने पर निजी अस्पताल में दिखाया। यहां उसकी कई प्रकार की जांचें हुईं। जिनमें कोविड की पुष्टि हुई। वहीं, महिला को किडनी की बीमारी के चलते एडमिट किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें...Indore News | चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमाई, जीतू यादव ने अब क्या किया..?
विशेष तरह के फ्लू की पैनल जांच करने से हुआ खुलासा
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कुछ मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है, जिसमें कई प्रकार की जांचें शामिल हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तत्काल अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत ठीक है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की लैब की फर्जी रिपोर्ट बना उज्जैन की दवा कंपनी दानिश हेल्थकेयर ने कर दी लाखों की पैरासिटामोल टैबलेट सप्लाई
महिला सीवीयर सेप्टिक से थी पीड़ित
दूसरी महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली है। 74 वर्षीय इस महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था। उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। इसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उसे कोविड था, लेकिन मौत का कारण किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में कोचिंग संचालक और शिक्षा माफिया का खेल | डमी स्कूल का करोड़ों का कारोबार