इंदौर में रिटायर एसीपी को पूर्व किराएदार ने रात को पांच घंटे में किए 100 कॉल, गंदे मैसेज भी

Sanjay Gupta | May 18, 2025, 18:35 IST
Share
retired-acp-harassed-indore-ex-tenant-calls-messages
Photograph: (the sootr)

इंदौर में रिटायर एसीपी राकेश गुप्ता को पूर्व किराएदार ने रात भर 100 से ज्यादा कॉल और गंदे मैसेज भेजकर परेशान किया। गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

INDORE. इंदौर के लसूडिया थाने में रिटायर एसीपी राकेश गुप्ता ने अपने पूर्व किराएदार से पीड़ित होकर शिकायत कराई है। इसके बाद किराएदार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। किराएदार ने उन्हें रात भर फोन कर परेशान किया और गंदे मैसेज किए। रिटायर एसीपी गुप्ता इंदौर में ही विजयनगर थाना एरिया के एसीपी रह चुके हैं।

पांच घंटे में 100 से ज्यादा कॉल किए

रिटायर एसीपी गुप्ता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार पूर्व किराएदार गौरव जैन ने 16 मई को रात ढाई बजे से सुबह सात बजे तक उन्हें एक-दो नहीं सौ से ज्यादा बार कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके साथ ही उन्हें गंदे मैसेज किए और धमकियां दी। इसके पहले भी गुप्ता ने जैन के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन वह नहीं माना और फिर उन्हें परेशान करने लगा।

यह भी पढ़ें... विदा होते ही दुल्हन ने दूल्हे के सामने रखी शर्त, भाई-बहन की तरह रहना पड़ेगा, जानें क्यों...

क्यों कर रहा है जैन ऐसा

रिटायर एसीपी गुप्ता ने बताया कि उनका हरे कृष्णा विहार निपानिया में एक ऑफिस है जिसे उन्होंने एक साल पहले जनवरी 2024 में किराए पर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही जैन बिना किराया दिए उसे खाली करके चला गया। इस पर जैन के खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद से ही जैन ने गुप्ता और उनके मित्र को इस तरह गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें... तबादलों को लेकर कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, बोले- अफसर नहीं भेजते प्रस्ताव

इन धाराओं में हुआ केस

रिटायर एसीपी की शिकायत पर लसूडिया थाने में गौरव जैन पिता विमल कुमार जैन निवासी हरिदर्शन अपार्टमेंट के खिलाफ विविध धाराओं 351(2), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अभी जैन की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...

महाकाल भस्म आरती 2025: श्रावण मास में शनिवार, रविवार और सोमवार को सामान्य बुकिंग रह सकती है कैंसिल

इंदौर में कैबिनेट मीटिंग में मंत्री शाह पर असमंजस, सीएम और मंत्री 19 की रात को आ जाएंगे

इंदौर लसूडिया पुलिस

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄

🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • इंदौर
  • फोन
  • रिटायर
  • एसीपी
  • मैसेज
  • इंदौर लसूडिया पुलिस
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज