इंदौर जिला प्रशासन से नाराज राजस्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी, पत्र में लिखा- बोर्ड को गंभीरता से नहीं ले रहे

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore revenue board warning ias aniruddhe mukherjee
indore revenue board warning ias aniruddhe mukherjee

इंदौर जिला प्रशासन से राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष आईएएस (एसीएस) अनिरुद्ध मुखर्जी नाराज हैं। उन्होंने पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है और इसका कारण भी इसमें बताया है।

इंदौर में राजस्व मामलों को लेकर राजस्व मंडल के अध्यक्ष और एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंदौर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अपनी नाराजगी जताई है। अधिकारियों की ओर से समय पर रिकॉर्ड नहीं भेजे जाने के कारण 22 मामलों में देरी हो रही है। इन मामलों की सूची भी उन्होंने पत्र के साथ भेजी है।

552a4a18-903
552a4a18-903


क्या लिखा है पत्र में

आईएएस अनिरुद्ध मुखर्जी ने पत्र में लिखा है कि कोर्ट की ओर से समय-समय पर पत्र भेजकर इंदौर प्रशासन के अलग-अलग राजस्व न्यायालयों में चल रहे मामलों के दस्तावेज मांगे गए थे। इस संबंध में कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन इसके बाद भी रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इसकी वजह से कोर्ट में मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी हो रही है।

ऐसा लग रहा है कि गंभीरता से नहीं ले रहे हैं

मुखर्जी ने पत्र में साफ कहा है कि इस स्थिति को देखकर लगता है कि कोर्ट के पत्र और निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने इसे बेहद खेदजनक बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक स्तर पर भी असंतोषजनक स्थिति है। उन्होंने अधिकारियों से देरी के कारणों का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि अगर देरी किसी अधीनस्थ अधिकारी की लापरवाही के कारण हुई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजस्व बोर्ड का कैंप इंदौर में 29 और 30 जुलाई को लगेगा, जहां संबंधित दस्तावेज और स्पष्टीकरण देना होगा।

कई स्तर पर चल रहे केस की भेजी सूची

राजस्व बोर्ड ने पत्र के साथ 22 मामलों की सूची भी भेजी है। इन सभी मामलों से जुड़े दस्तावेज बोर्ड (Indore News) ने मांगे हैं। इस सूची में एसडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर चल रहे मामलों को शामिल किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रात में पढ़ाई, दिन में नौकरी... ऐसे बने रोहित व्यास आईएएस

असफलताओं से मिला कामयाबी का सूत्र, फिर आईएएस जसमीत सिंह संधू बन गए टॉपर

इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर

इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • राजस्व
  • आईएएस अनिरुद्ध मुखर्जी
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत