इंदौर में मेघदूत के सामने बीच सड़क पर हुआ गड्ढा, पत्रकारों ने इसमें खड़े होकर की रिपोर्टिंग, महापौर बोले- सिर्फ होल हुआ
Vishwanath Singh | Jul 05, 2025, 11:50 IST
Sourabh782
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह सड़क धंसी, वहां सुबह से ही पानी बह रहा था। जांच में पता चला कि सड़क के नीचे से रीयूज वाटर की पाइपलाइन गुजर रही थी, जिसमें लीकेज के कारण लगातार पानी रिस रहा था।
इंदौर शहर की सड़कों की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अब यहां नगर निगम के काम की पोल एक गड्ढे ने खोल डाली। असल में शुक्रवार को विजय नगर क्षेत्र स्थित मेघदूत गार्डन के पास स्कीम नंबर 54 की ओर जाने वाली सड़क अचानक धंस गई। इसके कारण सड़क पर 5 फीट गहरा और लगभग 15 फीट लंबा गड्ढा हो गया।
गड्ढा कितना बड़ा होगा इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि इसमें पत्रकारों ने खड़े होकर रिपोर्टिंग की। खासकर इलेक्ट्रॉनिक चैनल वालों ने गड्ढे में उतकर माइक थामा तो उनका कंधा सड़क के लेवल तक पहुंच पाया था और कंधे से ऊपर का हिस्सा सड़क से बाहर नजर आ रहा था। इस पर मीडिया में जो महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया था उसमें वे बोले हैं कि ये तो सिर्फ होल हुआ था। बात दूर तलक निकली तो निगम ने ताबड़तोड़ जेसीबी लगाई और गड्ढे को भरवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह सड़क धंसी, वहां सुबह से ही पानी बह रहा था। जांच में पता चला कि सड़क के नीचे से रीयूज वाटर की पाइपलाइन गुजर रही थी, जिसमें लीकेज के कारण लगातार पानी रिस रहा था। इससे सड़क की सतह के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई और ऊपर की परत भी बैठ गई। हाल ही में कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट से मेघदूत तक पाइल पाइन डाली इसके लिए सड़क खुदी और जैसा होता है फिर इसे ढंग से भरा नहीं गया। रिस्टोरेशन सही नहीं होने से सड़क धंस गई। शहर में ऐसे हालात कई जगह पर है।
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कई दिन से पानी का रिसाव नजर आ रहा था, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह स्थिति तब है जब पूरे शहर में ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं।
- तीन साल पहले पलासिया चौराहे पर बीआरटीएस लेन में सड़क धंस गई थी, जिससे बसों का संचालन रोकना पड़ा था। महीनेभर तक यह समस्या थी।
- गीताभवन चौराहे के पास सड़क धंसने से एक कार फंस गई थी।
बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि मिट्टी की पकड़ कमजोर हो जाती है। कई इलाकों में नर्मदा लाइन गुजर रही है, जिसमें रिसाव होता है, तो सड़क के धंसने का खतरा है।
शहर में अलग-अलग इलाकों जैसे स्कीम 71, पूर्वी रिंग रोड, महावीर नगर, तिलक नगर, मूसाखेड़ी, सुदामानगर, कालानी नगर, मनोरमागंज आदि में 200 से ज्यादा स्थानों पर निर्माण कार्यों के लिए सड़कें खुदी पड़ी हैं। 3,000 से ज्यादा शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पेंडिंग हैं, जिनमें 80 फीसदी शिकायतें दो महीने से लंबित हैं। ड्रेनेज चोक, खुले चैंबर और सड़क क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में बताया था कि नगर निगम ने मार्च 2025 में ही शहर की प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया था। इनमें सांकेत नगर, श्रीनगर, भंवरकुआं, गुमास्ता नगर, उषा नगर, खजराना, जवाहर मार्ग, माणिकबाग रोड, बंबई बाजार, आजाद नगर, एलआईजी, सिरपुर रोड जैसे दर्जनों क्षेत्र शामिल हैं।
नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम ने जेसीबी और डंपर मौके पर भेजे और 15 मिनट में गड्ढा भरवाकर ट्रैफिक सामान्य किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर बैरिकेड्स लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नगर निगम में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस सड़क पर गड्ढा हुआ, वह प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बनी थी। घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का यह नतीजा है।
इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान भी मीडिया में शनिवार को सामने आया है। जिसमें उन्होंने कुछ मीडिया काे बयान दिया था कि मेघतूत गार्डन के सामने सड़क नहीं धंसी है। उसके जगह के पास ही पाइप लाइन को लेकर कुछ काम चल रहा है, जिससे यह होल हुआ है। फिलहाल उसे ठीक करवा दिया गया है। पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद इसे भी और भी बेहतर कर दिया जाएगा।
पत्रकारों ने गड्ढे में उतरकर की रिपोर्टिंग
लीकेज बनी वजह, लेकिन री-स्टोरेशन सही नहीं
photuga
निगम की लापरवाही से लोग परेशान
शहर में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
- गीताभवन चौराहे के पास सड़क धंसने से एक कार फंस गई थी।
बारिश में आती है ऐसी परेशानी
200 से ज्यादा जगहों पर सड़कें खुदी, 3 हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग
कांग्रेस ने सप्ताहभर पहले ही गड्ढों में बैठकर किया था प्रदर्शन
जरा सी बारिश के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए। जिसको लेकर कांग्रेस ने हालही में प्रदर्शन भी किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता मधुमिलन से छावनी तरफ जाने वाली सड़क में हो रहे गड्ढों में ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा पेंचवर्क में किए गए भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और ज्ञापन भी सौंपा।
पेंचवर्क के लिए हुआ करोड़ों का भुगतान
15 मिनट में भरवाया गया गड्ढा, लेकिन सवाल कायम
भ्रष्टाचार को बताया जिम्मेदार
गड्ढा नहीं सिर्फ होल हुआ
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava