इंदौर में बाइक चोर को पिता का भावुक पत्र- मेरा वेतन केवल 8 हजार, मेरा बेटा गाड़ी पर घूमने के लिए रोता है

Ravi Singh | Jun 08, 2024, 17:41 IST
Share
Satish Salve Letter02
Satish Salve Letter02

एक चोर को पिता ने पत्र लिखा है। यह अनोखा है लेकिन इस पत्र में इस पिता की मजबूरी और दर्द छिपा हुआ है, और चोर से वह उसकी चुराई गई बाइक को वापस मांग रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE : पत्र तो अपने लोग एक-दूसरे को लिखते ही है, इसमें कोई खास बात नहीं है, लेकिन एक चोर को पिता ने पत्र ( Letter ) लिखा है। यह अनोखा है लेकिन इस पत्र में इस पिता की मजबूरी और दर्द छिपा हुआ है और चोर से वह उसकी चुराई गई बाइक को वापस मांग रहा है। चोर सीसीटीवी में बाइक चुराते दिख रहा है, भंवरकुआं थाने में केस भी हो गया लेकिन अभी उसकी बाइक नहीं मिली है।

यह है मामला

मामला मूसाखेड़ी निवासी सतीश साल्वे ( Satish Salve ), 27 का है। वह भंवरकुआ ( Bhanwarkua ) क्षेत्र स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं। 4 जून को उन्होंने अपनी बाइक भंवरकुआ चौराहा स्थित वेदा बिजनेस पार्क के बेसमैंट (2) में खड़ी की थी। शाम 6.30 बजे जब वे घर जाने के लिए बाइक लेने गए तो नहीं मिली। बेसमैंट में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। अगले दिन साल्वे भंवरकुआ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह लिखा है भावुक पत्र

आदरणीय चोर साहब,

मेरी हीरो पैशन प्रो गाड़ी ( MP09-QK178 ) आप वेदा बिजनेस पार्क से चुरा कर ले गए हैं। आप चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। मेरा नाम सतीश साल्वे है। मैं एक निजी ऑफिस में एक छोटे पद पर कर्मचारी हूं। मुझे हर महीने सिर्फ आठ हजार रुपए मिलते हैं। मैंने जिंदगी भर की कमाई से इस गाड़ी को खरीदा था। जब से मेरी गाड़ी चोरी हुई है तब से मैं सो नहीं पाया हूं। मैं बहुत दुखी हूं। मेरे पिताजी भी नहीं हैं। मेरी तीन छोटी बहनें भी हैं और पूरे परिवार का भार मुझ पर है। मैं बहुत मजबूर हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा ये मैसेज आप तक जरूर पहुंचेगा। मेरी मजबूरी समझिए चोर साहब। मेरी गाड़ी लौटा दीजिये। मैं आप को दुआ दूंगा। मैं गरीब इंसान हूं। मेरी जिंदगी भर की कमाई यह गाड़ी है। मेरा बच्चा गाड़ी पर घूमने के लिए रोता है। मैं उसे क्या जवाब दूं, जो हर रोज इस गाड़ी पर घूमता था उसने खाना भी छोड़ दिया है। और मेरे पास अब दूसरी गाड़ी खरीदने के पैसे भी नहीं हैं। मैं आपको हर गली मोहल्ले में ढूंढ रहा हूं। कृपा कर मेरी गाड़ी लौटा दीजिए।

निवेदक : सतीश साल्वे

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Indore
  • letter
  • bhanwarkua
  • भंवरकुआ
  • सतीश साल्वे
  • Satish Salve
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा