इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले के लव जिहाद में फंसी 100 युवतियां, मोबाइल में 10 के वीडियो

Sanjay Gupta | May 21, 2025, 22:26 IST
Share
indore-shooting-academy-love-jihad-case
Photograph: (the sootr)

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद इंदौर में भी एक शूटिंग एकेडमी प्रमुख को गिरफ्तार किया गया। उसकी मोबाइल जांच में 100 से ज्यादा युवतियों से चैट और 10 युवतियों के वीडियो मिले। पुलिस जांच जारी है।

INDORE. भोपाल में युवतियों के साथ लव-जिहाद (Love-Jihad) कर फंसाने, दुष्कर्म करने जैसे घिनौने कांड को अभी कुछ ही दिन हुए और इंदौर में इस तरह की कांड की आशंका तेज हो गई है। एक शूटिंग एकेडमी के प्रमुख को पुलिस ने पकड़ा है। मोबाइल की जांच की गई तो चौंक गए। इसके मोबाइल में सौ से ज्यादा युवतियों से चैटिंग मिली ही और 10 युवतियों के साथ वीडियो भी है।

शूटिंग एकेडमी में लड़कियों को फंसाने का कांड

अन्नपूर्णा की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रहने वाले मोहसिन पिता सलीम खान (38) ने कॉलोनी में ही ड्रीम ओलंपिक एकेडमी नाम से शूटिंग एकेडमी खोल रखी है। यहां मल्हारगंज क्षेत्र की एक नाबालिग हिंदू छात्रा शूटिंग सीखने आती थी। इस छात्रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को एकेडमी के मालिक मोहसिन की करतूत बताई। इसके बाद एकेडमी के डायरेक्टर मोहसिन पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें... भगवान शिव, RSS, पीएम नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक कार्टून पर कार्टूनिस्ट के खिलाफ इंदौर में केस

आपत्तिजनक हालत में मिले वीडियो

76ebd3e3-988
76ebd3e3-988

मोहिसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों से चेटिंग, करीब 10 युवतियों के वीडियो, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में भी मिले हैं। हालांकि अभी इस मामले में एक आरोपी ही गिरफ्त में आया है, लेकिन हिंदू संगठन को शंका है कि और भी साथी इसके खेल में शामिल हो सकते हैं। मोहसिन का एक भाई भी राउ इलाके के एक नामी स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है।

यह भी पढ़ें... डेली कॉलेज में मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप की शुरुआत

यह बोलता था मोहसिन

921963ff-f5b
921963ff-f5b

पुलिस को छात्रा ने बताया कि एकेडमी में रायफल शूटिंग सीखती हूं, यहां मोहसिन शूटिंग में रायफल पकड़ाने के दौरान गलत तरीके से छूते थे। जब उन्हें मैने धक्का दिया और लात मारी तो कहा कि ऐसे गंदी हरकत करने की कोशिश कैसे की, तब कहने लगे कि एकेडमी में प्रैक्टिस करना है तो जैसा मैं कहता हूं करना पड़ेगा। नहीं तो करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद मैंने एकेडमी जाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मां ने पूछा कि एकेडमी जाना क्यों बंद कर दिया तब उन्हें पूरी बात बताई। चूंकि मेरे पिता साथ नहीं है इसलिए लोकलाज के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की।
मंगलवार को बजरंग दल के पप्पू कोचले व अन्य पदाधिकारियों के साथ छात्रा थाने पहुंची और मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कराया। Bhopal Love Jihad Case

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore
  • भोपाल
  • लव जिहाद
  • लव-जिहाद
  • हिंदू
  • Bhopal Love Jihad Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच