डेली कॉलेज में मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप की शुरुआत

The Sootr | May 21, 2025, 21:37 IST
Share
daily-college-manju-ramesh-lulla-memorial-cup
Photograph: (the sootr)

डेली कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में 21 मई से सात दिवसीय मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें पूर्व डेलियन छात्रों की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन में कमिश्नर दीपक सिंह और अन्य प्रमुख अतिथि मौजूद थे।

इंदौर। डेली कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में 21 मई से सात दिवसीय "मंजू रमेश लुल्ला मेमोरियल कप टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट" की भव्य शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में पूर्व डेलियन छात्रों की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो टी-10 फॉर्मेट में फ़्लड लाइट्स के नीचे मुकाबला करेंगी।

उद्घाटन अवसर पर दीपक सिंह (कमिश्नर, इंदौर डिवीजन) मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि देवराज बडगरा उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर धीरज लुल्ला, डेली कॉलेज समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में पूर्व डेलियन्स मौजूद थे।

इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार धीरज लुल्ला ने बताया कि, "इस टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्किमंजू लुल्ला जी की स्मृति को सम्मानित करना भी है। लुल्ला परिवार द्वारा डेली कॉलेज में कई सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं - जिनमें स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर का सुधार, वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास और अन्य समाजसेवी पहल शामिल हैं।
2b15b04e-985
2b15b04e-985

टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक टीम को दो समूहों में विभाजित किया गया है। टीमों की नीलामी पहले ही हो चुकी है और पूर्व डेलियन्स ने टीम्स को खरीदा है। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ विभिन्न आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट को आयोजित करने में ओल्ड डेलियन एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज बागड़िया, सेक्रेटरी मयूरध्वज सिंह और स्पोर्ट्स सेक्रेटरी नीतिराज का विशेष सहयोग रहा है।

8a975e50-fc4
8a975e50-fc4

टीमें और उनके ओनर्स इस प्रकार हैं...

SP Conquerors - निलेश अग्रवाल और गुनीत चड्ढा

Golden Hawks - सागर शुक्ला और मयंक दोशी

Unitara Warriors - अर्जुन तुतेजा और सिद्धार्थ तुतेजा

Milan Maximus - राजवीर मोदी

Yess Foundation - संवीर सिंह छाबड़ा

Simran Royal Kings - राजवंश भाटिया और मोनू भाटिया

The OG Bullies - तेजराज भाटिया और अंजन शुक्ला

Snehjeev Strikers - रुषांक लुंकड़

Power Hitters - करण छाबड़ा

Fireballs - श्रेयस बाहेती

4b915ed8-ede
4b915ed8-ede

यह आयोजन डेली कॉलेज के इतिहास में पहला मौका है जब इस तरह का टी-10 फॉर्मेट में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पूर्व छात्रों के बीच आयोजित किया गया है। आयोजन ने खेल, स्मृति और समाज सेवा - तीनों को एक साथ जोड़ते हुए एक नई परंपरा की नींव रखी है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर राजवाड़ा की राजसी कैबिनेट के बाद मंत्रियों को चांदी की नहीं, इस थाली में परोसा था भोजन

भोपाल स्कूल बस हादसे के बाद निलंबित आरटीओ को हाईकोर्ट से राहत

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार से होगी 51 हजार, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से होगा लागू

इंदौर में क्रिकेट टूर्नामेंट

Tags:
  • इंदौर
  • क्रिकेट
  • डेली कॉलेज
  • इंदौर में क्रिकेट टूर्नामेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा