इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव में 7426 वोट डले, रिजल्ट शुक्रवार को

Sanjay Gupta | Nov 07, 2024, 22:55 IST
Share
ि
ि

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के 12 साल बाद चुनाव शांति से गुरुवार शाम को संपन्न हो गए। इस चुनाव में करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई।

INDORE : इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के 12 साल बाद हुए चुनाव शांति से गुरुवार शाम को संपन्न हो गए। इस चुनाव में करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई और 11678 मतदाताओं में 7426 मतदाताओं ने वोट डाले। अब काउंटिंग शुक्रवार सुबह दस बजे से अमरदास हॉल में होगी और रिजल्ट भी दोपहर तक घोषित हो जाएगा। माना जा रहा है कि दोपहर 1 से दो बजे के बीच में प्रधान पद और सचिव पद का रिजल्ट आ जाएगा।

कांटे का बताया जा रहा है मुकाबला

मुकाबले में दो ही पैनल है इसमें एक खंडा पैनल है जो वर्तमान प्रधान मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया की है और दूसरी ओर खालसा-फतेह पैनल है जो बॉबी छाब़ड़ा और हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया के गठजोड़ की है। प्रधान पद के लिए मुकबाल रिकूं और मोनू के बीच है। वहीं सचिव पद के लिए इंद्रजीत सिंह होरा और बंटी भाटिया के बीच मुकाबला है। कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए भी कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस तरह से डले वोट

  • कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। गुरु अमरदास हाल, निरंजनपुर गुरुद्वारा, गुरु हरकृष्ण स्कूल, और खालसा कॉलेज राज मोहल्ला।
  • गुरु अमरदास हाल में लगभग 3500 मतदाताओं ने मतदान किया।
  • खालसा कॉलेज राज मोहल्ला में 1521 मतदाताओं ने मतदान किया।
  • निरंजनपुर गुरुद्वारा में 1305 मतदाताओं ने मतदान किया।
  • गुरु हरे कृष्णा पब्लिक स्कूल में 1100 मतदाताओं ने मतदान किया।
( इस तरह कुल 7426 मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया )

12 साल बाद हुए चुनाव

मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह बक्शी (सूदन) ने कहा कि चुनाव शांति पूर्वक हुए हैं और शुक्रवार को काउंटिंग और रिजल्ट घोषित होगा। चुनाव के दौरान यह भी सभी पक्षों के बीच चर्चा हुई थी कि अब हर तीन साल में चुनाव होना चाहिए। चुनाव के दौरान प्रशासन व फर्म्स एंड सोसायटी के अधिकारियों का भी सहयोग रहा और सभी जगह पर्याप्त पुलिस बल व अधिकारी मौजूद थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मोनू भाटिया
  • रिंकू भाटिया
  • इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव
  • Shri Gurusingh Sabha Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा