इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव फिर आगे बढ़ेंगे, इसलिए बदलेगी तारीख
Sanjay Gupta | Nov 01, 2024, 14:08 IST
श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव फिर बढ़े
इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की तारीख एक बार फिर बदलने वाली है। हाईकोर्ट के आदेश पर 3 नवंबर को यह चुनाव होना तय हुआ था, लेकिन अब इस तारीख को बदलने का पत्र एक बार फिर जिला कलेक्टर के पास गया है।
इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की तारीख एक बार फिर बदलने वाली है। हाईकोर्ट के आदेश पर 3 नवंबर को यह चुनाव होना तय हुआ था, लेकिन अब इस तारीख को बदलने का पत्र एक बार फिर जिला कलेक्टर के पास गया है। संभवत: शुक्रवार शाम तक ही नई तारीख घोषित हो जाएगी।
हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर लगी याचिका के दौरान माननीय बेंच ने फर्म्स एंड सोसायटी व शासन से ही पूछा था कि किस तारीख पर चुनाव करा सकते हैं। इस पर 3 नवंबर बोला गया था। फिर मतदाता सूची को लेकर छुट्टियों में लगी याचिका में भी 3 नवंबर को ही चुनाव कहा गया, लेकिन अब चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह बक्शी ( सूदन ) और फर्म्स एंड सोसायटी के अधिकारियों को अधिकारी व स्टाफ ही नहीं मिल रहा है। इसके चलते तीन नवंबर को चुनाव कराना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में अब सूदन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। ताकि स्टाफ उपलब्ध हो सके।
इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया महिलाओं को मारने दौड़े, केस दर्ज
नई तारीख 5-6 नवंबर रखने की मांग की गई है, जिससे अधिकारी छुट्टियों से लौट आएंगे तो चुनाव कराना आसान होगा। हर मतदान केंद्र पर 25-30 का स्टाफ लगेगा, कुल चार मतदान केंद्र है। ऐसे में करीब सौ अनुभवी लोगों की जरूरत है। हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना होने के मुद्दे पर कहा जा रहा है कि यह दोनों पैनल व सभी की सहमति से ही तय होगा तो इसमें अवमानना वाली बात नहीं होगी। इससे चुनाव आसानी से होंगे और दो-तीन दिन से फर्क नहीं पड़ेगा।
श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया
नई तारीख वोटिंग की पांच या छह नवंबर संभावित है और ऐसा होने पर अगले दिन काउंटिंग का रखा जाएगा यानी 7 नवंबर तक काउंटिंग कर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि तारीख भले ही बदल रही है लेकिन चुनाव टलने वाली बात अब नहीं है और चुनाव होना तय है।
हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगी फिर याचिका को हाईकोर्ट का कीमती समय बर्बाद करने वाला बताया है। इसे खालसा-फतेह पैनल के हरपाल उर्फ मोनू भाटिया अपनी और संगत की जीत बता रहे हैं तो वहीं खंडा पैनल के रिंकू भाटिया भी इसे अपनी और संगत की जीत बता रहे हैं। रिंकू भाटिया का कहना है कि हमने मतदाता सूची को लेकर मांग की थी वह मान ली गई है और इसी तरह आब्जर्वर नियुक्ति की मांग थी वह भी मान ली गई है, यह संगत की जीत है। वहीं मोनू का भी कहना है कि चुनाव को लेकर अड़चन लगाने वाली सभी कोशिश हाईकोर्ट से खारिज हो गई है और इसे समय की बर्बादी बताया गया है, यह संगत की जीत है।
क्यों बदलने वाली है तारीख
इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया महिलाओं को मारने दौड़े, केस दर्ज
क्या हो सकती है नई तारीख
श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया
वोटिंग और काउंटिंग कब
दोनों ही बता रहे संगत की जीत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari