इंदौर श्रीगुरु सिंघ सभा के चुनाव 11 फरवरी को होंगे, अकाल तख्त ने जारी किया पत्र, तदर्थ कमेटी की मोनू की चाल हुई फेल

Pratibha Rana | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर श्रीगुरु सिंघ सभा के चुनाव 11 फरवरी को होंगे, अकाल तख्त ने जारी किया पत्र, तदर्थ कमेटी की मोनू की चाल हुई फेल
इंदौर श्रीगुरु सिंघ सभा के चुनाव 11 फरवरी को होंगे, अकाल तख्त ने जारी किया पत्र, तदर्थ कमेटी की मोनू की चाल हुई फेल

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के चुनाव के लिए नई तारीख 11 फरवरी 2024 तय हो गई है।

संजय गुप्ता, INDORE. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के चुनाव के लिए नई तारीख 11 फरवरी 2024 तय हो गई है। इसी तारीख की घोषणा कुछ दिन पहले सभा के प्रधान रिंकू भाटिया ने संगत बुलाकर की थी, जिसे अब अकाल तख्त ने मानकर पत्र जारी कर दिया है। साथ ही चुनाव अधिकारी व सहायक के भी नाम घोषित कर दिए हैं।

अकाल तख्त से आए पत्र में यह लिखा है

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर के चुनाव संबंध में कार्यालय सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में आयोजित बैठक में साहिब, प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा भेजे गए पत्र क्रमांक 255 दिनांक 06-12-2023, इसके अलावा इंदौर की संगत की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उप समिति द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इसके आधार पर, पूज्य सिंह साहिब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने आदेश दिया है कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर में सभी दलों की सहमति से 11-02-2024 को चुनाव होगा। चुनाव कराने के नियम इस प्रकार होंगे, जिनका पालन करना सभी पार्टियों के लिए बाध्य होगा ।

WhatsApp Image 2023-12-12 at 10.30.37 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-12 at 10.30.37 AM.jpeg

इन नियमों के तहत होंगे चुनाव

1.यह चुनाव श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी राजिंदर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी त्रिलोचन सिंह व रविंदर सिंह द्वारा कराया जाएगा।

2.इन चुनाव अधिकारियों के साथ सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर बलबीर सिंह वासु, सीनियर महेंद्र सिंह चंडोक, इंद्रजीत सिंह खनूजा, मलूक सिंह गुजराल, एडवोकेट आर पी सिंह नैय्यर, सीनियर. चरणजीत सिंह आहूजा, रघबीर सिंह नारंग, सतनाम सिंह शीतल, परविंदर सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह कलसी, हरजीत सिंह सलूजा, महेंद्रपाल सिंह अरोड़ा होंगे।

3.चुनाव के समय प्रत्येक बूथ पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दो प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे।

4.चुनाव में भ्रष्ट व्यक्ति को वोट देने का अधिकार नहीं होगा।

5.मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की होगी।

6. इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के रहवासी मतदाता ही मतदान में शामिल हो सकेंगे।

7. वोट देने का अधिकार केवल उन्हीं मतदाताओं को दिया जाएगा जो इंदौर नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आते हैं।

तदर्थ कमेटी बनाने की मोनू की चाल हुई फेल

रिंकू भाटिया द्वारा चुनाव तारीख घोषित करने के साथ ही तदर्थ कमेटी बनाकर उन्हें गुरुसिंघ सभा का प्रबंधन सौंपने के आदेश को खारिज कर दिया गया था। आरोप लगाए गए थे कि अकाल तख्त से मोनू भाटिया गुट द्वारा यह पत्र निकलवाए जा रहे हैं और हम चुने हुई कमेटी है, इसलिए तदर्थ कमेटी किसी भी हाल में नहीं बनाएंगे। इसके बाद मोनू भाटिया के फतेह पैनल ने प्रकाश पर्व के दौरान लोगों से फार्म भरवाए, फिर अमरदास हॉल में संगत की बैठक बुलाई और रिंकू भाटिया गुट के फैसले का विरोध कर तदर्थ कमेटी बनाए जाने की मांग रखी। लेकिन अब अकाल तख्त के बाद यह मांग और चाल फेल हो गई है और अब 11 फरवरी चुनाव तारीख घोषित हुई है। यह चुनाव जुलाई 2023 में होने थे और तभी से तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Guru Singh Sabha Indore
  • Guru Singh Sabha Indore elections
  • Guru Sabha election date announced
  • Guru Sabha elections on 11th February
  • गुरु सिंघ सभा इंदौर
  • गुरु सिंघ सभा इंदौर चुनाव
  • गुरु सभा के चुनाव की तारीख घोषित
  • 11 फरवरी को गुरु सभा के चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा