इंदौर की सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से मेघालय ले गई पुलिस, सोनम के मेडिकल में सबकुछ निकला ठीक

Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 22:26 IST
Share
The Sootr
The Sootr

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और शाम को शिलांग के लिए रवाना भी हो गई है। अब सोहरा पुलिस ही इस पूरे मामले में आगे जांच करेगी।

इंदौर की सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से पति राजा की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। दिन में उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह से ठीक दिखी। इसके बाद शाम को ही उसे गाजीपुर से मेघालय के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, चारों आरोपियों को मंगलवार को इंदौर से फ्लाइट से मेघालय ले जाया जाएगा। वहां पर कल रात को सोनम का चारों आरोपियों से सामना होगा। इधर, सोनम का भाई गोविंद दिन में ही गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर पर सोनम से मिलने पहुंचा था।

सोनम शिलांग रवाना, बाकी आरोपी कल जाएंगे

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और शाम को शिलांग के लिए रवाना भी हो गई है। अब सोहरा पुलिस ही इस पूरे मामले में आगे जांच करेगी।इधर, इस मामले में इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ाया गया आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंचा पाया है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा। इसके बाद ही चारों आरोपियों को सुबह फ्लाइट से शिलांग लेकर जाएंगे।

राजा के शरीर पर मिले थे कई वार के निशान

मेघालय एसआईटी के चीफ हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा रघुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी। वहीं, शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हथियार से वार के निशान मिले हैं। राजा की मौत काफी पहले हो चुकी थी। इसके कारण शव काफी बुरी स्थिति में था और उसमें से बदबू भी आ रही थी। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने दावा किया है कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था। वहीं, सोनम ने भी ढ़ाबे वाले से कहा था कि उसके पति को उसके सामने ही लुटेरों ने मार दिया था। हालांकि मेघालय पुलिस अब यूपी पुलिस के साथ मिलकर इस बात की भी जांच की जा रही है कि इतनी रात को सोनम अकेली वहां पर कैसे पहुंची।

The Sootr
The Sootr


ढ़ाबे वाले ने कहा, सोनम रोती हुई आई

राजा रघुवंशी मर्डर केस में गाजीपुर के ढाबा मालिक का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उसने बताया कि रात लगभग 1 बजे सोनम रोती हुई आई। उसने कहा कि घर पर बात करनी है। हमने फोन दिया तो उसने किसी से बात की। फिर हमने पुलिस को बुलाया। वो अकेली थी। ढ़ाबा मालिक के इस बदहवास हालत की वजह पूछने पर सोनम ने बताया कि"मेघालय में उसके व पति के साथ लूटपाट हुई थी। लुटेरों ने पति राजा की हत्या की थी। उसे गाजीपुर कुछ लोगों ने छोड़ा, लेकिन वह यहां पर कैसे पहुंची इसके बारे में उसे कुछ भी पता नहीं है। साथ ही सोनम वहीं, जब सोनम ने अपने भाई को फोन किया था तो उसे विश्वास नहीं हुआ था। इस पर गोविंद ने सोनम से वीडियो कॉल करके खुद को दिखाने का कहा था। वीडियो कॉल में जब गोविंद ने सोनम को देखा तब उसे विश्वास हुआ और उसने ढ़ाबे वाले से बात की थी।

यह खबर भी पढ़ें...राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?

सोनम के भाई ने दावे के साथ कहा था उसका अपहरण हुआ

यह खबर भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी

मुझे बिलकुल विश्वास नहीं कि सोनम र्निदोष हो

राजा की मां का कहना है कि हमें तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि सोनम इस हत्या में शामिल नहीं है। अगर सोनम का किसी ने अपहरण किया था तो उसे पकड़ा होगा। उसको मारा–पीटा होगा। उसके शरीर पर घाव होंगे या झूमाझटकी में आई खरोंच के निशान हाेंगे। सोनम की जो फोटो सामने आई है उसमें तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। ना तो उसके सिर और ना ही चेहरे पर कोई निशान देखने को मिल रहा है। शिलांग जाने की प्लानिंग भी सोनम की ही थी।

यह खबर भी पढ़ें...मेघालय पुलिस का खुलासा- राजा की हत्या राज ने इंदौर से कराई, 3 हत्यारे और सोनम रघुवंशी साथ थी फिर शिलांग से भागे

सोनम के परिजनों ने रात को ही फोन कर कहा था गोविंद को बुलवा लो

राजा की मां ने एक और बड़ी बात कही है कि रविवार रात को ही सोनम के परिजनों का फोन आया था। वे बेटे विपिन से बात करना चाहते थे। उनका कहना था कि हमारी विपिन से बात करवा दो और गोविंद को वापस इंदौर बुलवा लो। इस पर हमने सोचा था कि ये लोग अचानक से ऐसा क्यों बोल रहे हैं। वहीं, आज सुबह सोनम को लेकर खबर आ गई कि उसने आधी रात को अपने भाई को फोन किया कि वह गाजीपुर में है।

यह खबर भी पढ़ें...राजा की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का प्रेमी और मास्टर माइंड राज कुशवाह



Tags:
  • इंदौर
  • मेघालय
  • पुलिस
  • हत्या
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा