इंदौर में सोनम के मां, बाप, भाई से हो रहे सवाल, वीडियो कॉल कर हाथों–हाथ पुष्टि कर रही शिलांग पुलिस

Vishwanath Singh | Jun 19, 2025, 13:57 IST
Share
Sour
Sour

एसआईटी ने पूछताछ के लिए पहले सोनम के भाई गोविंद को तलब किया और उसके बयान लेने के बाद उसे दोपहर में उसके घर गोविंदनगर खारचा लेकर पहुंची। यहां गोविंद, पिता देवीसिंह और मां संगीता से संयुक्त रूप से पूछताछ शुरू हुई।

इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी (विशेष जांच दल) ने बुधवार को मुख्य आरोपी सोनम के माता-पिता और भाई से गहन पूछताछ की। इसके लिए 50 सवालों की लिस्ट भी तैयार की थी। इन सवालों के परिजन जो भी जवाब दे रहे थे उनकी पुष्टि शिलांग पुलिस हाथों–हाथ वीडियो कॉल पर सोनम और हत्यारों से क्रॉस चेक भी कर रही थी। टीम ने सोनम के घर पर पहुंचकर सूटकेस, अलमारी और दराजों की तलाशी ली और पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई। इस दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

सोनम के परिवार वालों के बयान अलग–अलग

एसआईटी ने पूछताछ के लिए पहले सोनम के भाई गोविंद को तलब किया और उसके बयान लेने के बाद उसे दोपहर में उसके घर गोविंदनगर खारचा लेकर पहुंची। यहां गोविंद, पिता देवीसिंह और मां संगीता से संयुक्त रूप से पूछताछ शुरू हुई। जब बयानों में विरोधाभास सामने आया तो टीम ने तीनों को अलग-अलग पूछताछ के लिए बैठाया।

SIT Raids Sonam Raghuvanshi Office 2
SIT Raids Sonam Raghuvanshi Office 2


घर पर 50 सवालों की सूची के साथ पहुंची एसआईटी

एसआईटी ने करीब 50 सवालों की सूची तैयार की थी, जिसमें राज और सोनम के रिश्ते, सोनम के मेघालय जाने की योजना, कॉल डिटेल्स और उनके व्यवहार से जुड़े बिंदु शामिल थे। पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के जवाब शिलांग में बैठे अफसरों ने वीडियो कॉल के जरिए सोनम से तुरंत कन्फर्म भी किए।

sit_raids_sonam_raghuvanshi_office 11
sit_raids_sonam_raghuvanshi_office 11


ऑफिस और गोदाम की तलाशी, हवाला लिंक की जांच

इसके बाद एसआईटी टीम गोविंद के विजय नगर स्थित ऑफिस पहुंची, जहां सोनम ही कार्यालय की जिम्मेदारी देखती थी। यहां पुलिस को हवाला कारोबार की आशंका लगी। सूत्रों के मुताबिक एक कर्मचारी ललित ने ऑफिस को शेयर बाजार से जुड़ा बताया, लेकिन पुलिस ने सख्त लहजे में उसे फटकारते हुए कहा कि यह हवाला का अड्डा है। राज यहीं से रुपए का लेन-देन करता था। इसके बाद टीम ने लसूड़िया मोरी स्थित गोविंद के गोदाम की तलाशी भी ली।

sit_raids_sonam_raghuvanshi_office 1
sit_raids_sonam_raghuvanshi_office 1


ये सवाल किए गए सोनम के परिजनों से

यह खबर भी पढ़ें...पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अब इंदौर से पकड़ाया आरोपी, साल्वर से परीक्षा देकर हुआ चयनित

विशाल, आनंद, आकाश से जुड़े सवालों पर गोविंद ने दी सफाई

जब पूछा गया कि क्या विशाल, आनंद या आकाश को कभी ऑफिस में देखा, तो गोविंद ने कहा कि "राज की दोस्ती रही होगी, ये लोग ऑफिस में नहीं आए थे।" हालांकि, जांच में इन तीनों के बयानों में काफी मेल पाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित किया मीडिया पर सेंसरशिप लगाने वाला आदेश, द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था मामला

सोनम व अन्य आरोपी आज कोर्ट में पेश होंगे

सोनम समेत पांचों आरोपी 8 दिन की रिमांड पर हैं, जो 19 जून को खत्म हो रही है। इन्हें आज शिलांग की स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस अतिरिक्त रिमांड की मांग करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गोविंद को भी शिलांग ले जाकर सोनम के सामने बैठाकर क्रॉस पूछताछ कर सकती है, क्योंकि दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदनm

हत्या में उपयोग हुआ दूसरा हथियार भी मिला

हत्या में इस्तेमाल किए गए दूसरे हथियार – स्टील हत्थे वाला डाव (चाकू) – को आरोपी सोहरा के वेई साउ डांग फाल के पास एक खाई में फेंक गए थे। मेघालय की SDERF टीम ने मेटल डिटेक्टर की मदद से यह हथियार खोज निकाला है, जिससे केस की कड़ी और मजबूत हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें...झारखंड शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा



Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • सोनम
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच