इंदौर में रहकर पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Sanjay Gupta | May 02, 2026, 13:47 IST
Share
indore students protest-gas price hike
indore students protest-gas price hike

इंदौर में गैस सिलेंडर महंगा होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। पीएससी और ईएसबी की तैयारी कर रहे छात्रों ने सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि महंगाई के कारण रहना और पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।

News In Short

  • गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है।
  • महंगाई के कारण छात्रों ने इंदौर में प्रदर्शन किया है।
  • टिफिन और हॉस्टल का खाना भी महंगा हो गया है।
  • छात्रों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं।
  • छात्रों ने महंगाई से पढ़ाई प्रभावित होने की बात भी कही है।

News In Detail

गैस कंपनियों ने 01 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। तीन माह में यह सिलेंडर 1300 रुपए महंगा हो चुका है। इसके चलते अब टिफिन सेंटर, बाहर का खाना महंगा हो रहा है।

इससे इंदौर में रहकर पीएससी, ईएसबी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को महंगाई का तगड़ा झटका लग रहा है। अब यह विरोध में उतर आए हैं।

8b63ee39-858
8b63ee39-858


इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन

01 मई को इंदौर में छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। ये छात्र भंवरकुआं से कलेक्टोरेट तक पहुंचे और वहां सिलेंडर दिखाकर अपना विरोध जताया। इस आंदोलन का नेतृत्व पवन अहिरवार, विशाल गांगले और नैतिक शिंदे ने किया।

इसके साथ ही, कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। इनमें DAVS के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सोलंकी, जयस के प्रदेश अध्यक्ष भीम गिरवाल, भीम आर्मी इंदौर के जिला संयोजक विशाल करोसिया, NEYU के राधे जाट, संदीप मालवीय और सिद्धार्थ चौहान प्रमुख रूप से शामिल थे।

beecd371-0fd
beecd371-0fd


छात्रों ने बताई यह समस्याएं

छात्रों ने शिक्षा, आवास, परिवहन और भर्ती प्रक्रियाओं में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में हाल ही में सिटी बस पास शुल्क बढ़ाए जाने और छात्रवृत्ति में देरी की समस्याओं का जिक्र किया गया है।

इसके अलावा, आवास भत्ता, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और हॉस्टल खाली कराने के आदेश जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।

cb2606d1-685
cb2606d1-685


आंदोलन के दौरान यह मांगें रखीं

  • सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, कालाबाजारी रोकी जाए। दाम कम किए जाएं।
  • छात्रों को अस्थायी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
  • महंगाई के चलते छात्रों का आवास भत्ता बढ़ाया जाए।
  • सिटी बस पास को निशुल्क किया जाए।
  • हॉस्टल खाली कराने के आदेश को निरस्त किया जाए।
7a10fb83-2af
7a10fb83-2af


गैस सिलेंडर ब्लैक में भरवाना पड़ता है

आंदोलन को लेकर पवन अहिरवार ने कहा कि हम रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक में भरवाना पड़ता है। जो सिलेंडर पहले 1100-1200 रुपए का पड़ता था, आज तीन हजार 500 से चाल हजार में पड़ रहा है। हमारी मांग है कि हमें अस्थायी गैस कनेक्शन दिया जाए। इससे सस्ता गैस मिले और अच्छे से पढ़ सकें।

सिटी बस पास जो अभी 200 रुपए मासिक था, वह अब 600 रुपए कर दिया गया है इसे फ्री किया जाए। आवास भत्ता भी बहुत कम है केवल 24 हजार है।

रूम रेंट महंगा हो गया है आवास भत्ता बढ़ाकर 48 हजार किया जाए। आवास स्कॉलरशिप भी नहीं मिली है वह भी मिले। एडीपीओ में केवल 17 पद हैं, इसकी बढ़ोतरी की मांग है। ईएसबी के नेगेटिव मार्किंग का भी विरोध है।

a14c35ca-14e
a14c35ca-14e


ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज :सिलेंडर के दामों में इजाफा, 3300 के पार, एमपी के किस शहर में क्या है नया रेट

गैस सिलेंडर महंगा, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा

दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर

एमपी न्यूज: शादियों पर गैस की मार, शादी का कार्ड दिखाए बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • पीएससी
  • इंदौर
  • सिलेंडर के दामों में इजाफा
  • गैस सिलेंडर
  • गैस सिलेंडर महंगा
  • सिलेंडर महंगा
  • ईएसबी
  • छात्रों का प्रदर्शन
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा