इंदौर चुनाव ड्यूटी में ना हो चूक इसके लिए ट्रेनिंग के बाद तत्काल ऑनलाइन परीक्षा, फेल हुए तो फिर ट्रेनिंग

Pratibha ranaa | Published:
Share
लीेवीव
लीेवीव

ऑनलाइन क्विज परीक्षा में 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है। कम नंबर आने पर सभी फेल वालों को बुलाकर फिर से 19 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ पर ही पूरा चुनाव निर्भर होता है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर चुनाव ड्यूटी में किसी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने नया प्रयोग शुरू किया है। इसमें ट्रेनिंग के बाद मौक पर ही ऑनलाइन क्विज परीक्षा ली जाती है। इसमें वहीं 15 मिनट बाद सभी के रिजल्ट बता दिए जाते हैं। इसमें जो भी फेल होगा, उन्हें एक बार फिर 19 अप्रैल को ट्रेनिंग कराई जाएगी (MP Lok Sabha Elections 2024 )।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा

इनके लिए हुई ट्रेनिंग


कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा चुनाव शुद्ध रूप से और बिना गलती के कराने के लिए यह प्रयोग किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर, रघुवंशी और मास्ट्रर आरके पांडे द्वारा इसे मूर्त रूप देते हुए ट्रेनिंग कराई जा रही है। इसमें 8500 पीओ व पी1 (मतदान दल के पीठासीन अधिकारी) शामिल किए जा रहे हैं। इन पर ही बूथ स्तर पर मतदान की पूरी प्रक्रिया निर्भर होती है।

परीक्षा में 50 फीसदी अंक जरूरी


मास्टर ट्रेनर पांडे ने बताया कि परीक्षा में 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है। कम नंबर आने पर सभी फेल वालों को बुलाकर फिर से 19 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ पर ही पूरा चुनाव निर्भर होता है। ऐसे में यहां किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहे, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...RGVP SCAM : पूर्व कुलपति सुनील कुमार की जमानत पर सुनवाई आज

विधानसभा चुनाव में मॉक पोल के वोट हटाना भूले थे


विधानसभा चुनाव में इंदौर पांच में कुछ बूथ पर यह शिकायत आई थी कि पीठासीन अधिकारी ने मॉक पोल में वोट डलवाए लेकिन इसके बाद उसके आगे ही वोटिंग शुरू करा दी, यह मॉक पोल के वोट ही डिलीट नहीं किए। इसके बाद इन बूथ पर काउंटिंग के लिए प्रत्याशी ने वीवीपेट गिनने की मांग रखी थी।

नामांकन के लिए भी दिलाई गई ट्रेनिंग


खजुराहो में जिस तरह प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ। इसके बाद इंदौर में किसी भी प्रत्याशी को नामांकन में समस्या नहीं आए। इसके लिए भी इंदौर में राजनीतिक दलों की बैठक ली गई है और इसमें उन्हें किस तरह नामांकन में बातों का ध्यान रखा जाना है इसकी ट्रेनिंग दी गई।



Tags:
  • मप्र लोकसभा चुनाव 2024
  • MP Lok Sabha Elections 2024
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

By Arohi Raj

907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?

By Jageshwar Prasad

वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी