ट्रैफिक की महिला सूबेदार और 2 हेड कांस्टेबल सस्पेंड, लोडिंग वाहनों से कर रहे थे वसूली

Vishwanath Singh | Feb 26, 2025, 13:53 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मधुमिलन चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक महिला सूबेदार और दो हेड कांस्टेबल को वसूली की शिकायत मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया है।

इंदौर के तीन ट्रैफिक जवानों को वाहनों से वसूली करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दो अन्य कांस्टेबल को ड्यूटी से गायब रहने पर लाइन अटैच कर दिया है। ट्रैफिक डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए यह सजा सुनाई है। इसके दो दिन पूर्व ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक घंटे तक ट्रैफिक संभालने की सजा सुनाई थी।

यह है पूरा मामला

असल में मधुमिलन चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक महिला सूबेदार और दो हेड कांस्टेबल को वसूली की शिकायत मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ये चौराहे से गुजरने वाले लोडिंग वाहन चालकों से वसूली के लिए चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें परेशान कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें... ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिली अनोखी सजा, एक घंटे तक संभालना पड़ा ट्रैफिक

भाजपा पार्षद ने भी की थी शिकायत

ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि मधुमिलन चौराहे से गुजरने वाले लोडिंग वाहनों के मालिकों ने यह शिकायत की थी। इसमें चौराहे पर तैनात महिला सूबेदार कृष्णा मिश्रा, हेड कांस्टेबल आनंद यादव और महेश चालान बनाने के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत एक BJP पार्षद ने भी की थी। शिकायत में कहा गया था कि वे चालान काट रहे हैं और तीन हजार रुपए ले रहे हैं। उसकी रसीद भी नहीं दे रहे हैं।

एसीपी ने दो को भेजा लाइन में

वहीं, जीपीओ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान गायब हेड कांस्टेबल पृथ्वी सिंह और कांस्टेबल मुकेश को एसीपी ट्रैफिक हिंदू सिंह मुवैल ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया कि जब वे चौराहे पर राउंड लेने पहुंचे थे तो वहां पर पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी से गायब मिले थे।

यह खबर भी पढ़ें... जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश

वाहन चालकाें से ही कराया श्रमदान

पिछले दिनाें ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के प्रति उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 70 से ज्यादा वाहन चालकों को शहर के अलग–अलग हिस्सों से पकड़ा गया। बाद में सजा के तौर पर उन्हीं से श्रमदान करवाते हुए ट्रैफिक संभालने का काम दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर विजयनगर चौराहे पर ही पुलिस को टक्कर मारकर चला गया कार चालक, धरी रह गई चेकिंग

लेफ्ट टर्न और स्टॉप लाइन को लेकर भी किया जागरूक

उन्होंने बताया कि यातायात विभाग की अलग–अलग टीमों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में बेहर यातायात व्यवस्था के साथ स्टॉप लाइन, लेफ्ट टर्न, लेन अनुशासन का भी पालन करवाया गया। वहीं, यातायात नियामों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती कर उन्हें समझाइश भी दी गई।

यह खबर भी पढ़ें... शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी लिखी बस ने अब साइकल सवार को कुचला, मौत

हेलमेट पहनने और सीटबेल्ट लगाने की दी नसीहत

यातायात की टीम द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने-सुरक्षित रहे, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन, रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने। वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, पैदल यात्रियों का सम्मान करने की नसीहत दी।



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • police
  • traffic
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा