इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट बोला- नजर नहीं आ रहा काम, हूटर वाली गाड़ियां हमने कोर्ट के सामने ही देखीं
Sanjay Gupta | Sept 08, 2026, 15:26 IST
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट सख्त
इंदौर के बदहाल ट्रैफिक को लेकर लंबी बातें करने वाले अधिकारियों की पोल फिर खुल गई। हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ कह दिया कि सड़कों पर काम नजर नहीं आ रहा है।
इंदौर का ट्रैफिक बदहाल है, अधिकारियों के नए प्रयोगों ने हालत खराब कर दी है। नए-नए ड्रोन, एआई तकनीक का हवाला देकर वादे किए जाते हैं लेकिन सड़कों पर हालत खराब है। विविध जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने फिर इन कामों और दावों की पोल खोल दी।
इंदौर हाईकोर्ट बेंच ने कहा किसड़कों पर नहीं नजर आ रहा है आपका काम। कई गाड़ियां गलत नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट, हूटर सायरन लगा कर घूम रही हैं। हमने ही हाईकोर्ट के सामने तक इन्हें देखा है।
याचिकाकर्ता पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता अनस मकरानी ने न्यायालय को पिछली सुनवाई में हुए आदेश की बात रखते हुए तर्क रखे। कहा कि न्यायालय ने प्रशासन को आदेशित किया था कि शहर में कितने सीसीटीवी लगे हैं और कितने जवान चौराहों पर तैनात रहते हैं, इसकी जानकारी शपथपत्र पर दी जाए। इस पर सरकार ने पक्ष रखते हुए बताया कि हमारे द्वारा 660 कैमरे विभिन्न चौराहों पर लगा रखे हैं और सभी पर जवान तैनात रहते हैं।
इस पर अधिवक्ता मनीष यादव व अधिवक्ता अनस मकरानी ने कड़ी आपत्ति लेते हुए बोला आज भी सभी जगह ट्रैफिक के हाल बेहाल हैं। पुलिस केवल ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान काटने में व्यस्त रहती है। इस पर न्यायालय ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें स्वयं मैदान में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। हाईकोर्ट के सामने तक लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। जस्टिस संदीप एन भट्ट और जस्टिस गजेंद्र सिंह ने सुनवाई की।
हाईकोर्ट ने कहा कि चालान बनाने से कुछ नहीं हो रहा, लगातार ट्रैफिक जाम है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर क्या किया, जबकि सुप्रीम कोर्ट तक ने कहा है शहरों में दिन में इनकी एंट्री न हो। इस पर सरकार ने अगली सुनवाई पर विस्तृत जवाब देने हेतु आग्रह किया। कोर्ट ने अगली सुनवाई 28 सितंबर वाले सप्ताह में नियत की है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट कमेटी की रिपोर्ट मैदान में नहीं पुलिसकर्मी, तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस से लिए 12 हजार, ड्राइवर ने रिश्तेदारों से लाकर दिए
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की यह तस्वीरें बता रहीं जनसेवा का जज्बा
इंदौर ट्रैफिक समस्या : राजबाड़ा चौराहे पर बैन होंगे ऑटो-ई रिक्शा, इतनी बजे तक भारी वाहन पर रोक
यह की टिप्पणी
यह रखी गई बात
पुलिस केवल ड्रिंक एंड ड्राइव चालान में लगी
चालान बनाने भर से कुछ नहीं होगा
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट कमेटी की रिपोर्ट मैदान में नहीं पुलिसकर्मी, तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत
इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस से लिए 12 हजार, ड्राइवर ने रिश्तेदारों से लाकर दिए
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की यह तस्वीरें बता रहीं जनसेवा का जज्बा
इंदौर ट्रैफिक समस्या : राजबाड़ा चौराहे पर बैन होंगे ऑटो-ई रिक्शा, इतनी बजे तक भारी वाहन पर रोक
भिंड में 40 दिन में पैसा डबल करने के जाल में फंसे 1 हजार से ज्यादा लोग, AuroraEx ने 13 अक्टूबर से रोका विड्रॉल सिस्टम
By Aman Vaishnav
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बेटियों का दबदबा, बेटों से करीब 5 लाख ज्यादा नामांकन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजमेर में VIP ट्रेड कंपनी पर शिकंजा, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
बांसवाड़ा में एक ही नक्शे और लोकेशन पर पांच कॉलेजों को मान्यता, निरीक्षण के समय बदल जाता है गेट पर लगा बोर्ड
By Jageshwar prasad
मोहन भागवत आज पहुंचेंगे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में बदलेगा आरएसएस का संगठनात्मक ढांचा
By Harrison Masih
बाय-बाय पप्पू से भीड़तंत्र के अंत तक: विपक्ष के आरोपों की काट के लिए भाजपा ने तैयार किया मास्टरप्लान
By Aman Vaishnav
आज लोकभवन से लेकर इंदिरा स्टेडियम तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
By Harrison Masih