इंदौर में एलआईजी से नवलखा तक रोड की चौड़ाई होगी डबल, एलिवेटेड ब्रिज की भी मांग
Sanjay Gupta | Jan 28, 2025, 22:14 IST
Indore traffic problems Road safety committee meeting
इंदौर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्याओं को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुई। जिसमें बताया गया कि एलआईजी से नवलखा तक रोड की चौड़ाई डबल की जाएगी। इस दौरान एलिवेटेड ब्रिज की मांग उठाई गई।
INDORE. इंदौर में ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, और अब इसी पर सरकारी विभाग फोकस किए हुए है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि एबी रोड पर फ्लाईओवर बनाया जाना है। इसके लिए एलआईजी चौराहे से एलआईजी चौराहा से नवलखा तक की रोड को 30 मीटर से बढ़ाकर लगभग दोगुनी करना है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इसी तरह एलआईजी से देवास की ओर जाने वाले मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ाई जाना है, इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
बैठक में बताया गया कि रेडिसन चौराहा से विजय नगर की ओर जाने के लिए एलिवेटेड ब्रिज बन जाए तो मुख्य मार्ग और ट्राफिक का बोझ कम होगा। इसी तरह मालवा मिल और स्कीम नंबर 140 में भी एलिवेटेड ब्रिज बनना चाहिए।
जीतू पर FIR में वाइस सैंपल की नौटंकी, पार्षद कालरा, वर्मा पर केस में तो नहीं किया
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक इंदौर सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद ने कहा कि यदि गलत सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, स्पीड ब्रेकर, संकेतक आदि की वजह से वाहन चालक या पैदल यात्री हादसे का शिकार होता है, तो उसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदार माना जाए और उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। कोई वाहन चालक निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उज्जैन-इंदौर फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू, 29 गांवों का होगा असर
बैठक में सांसद ने कहा कि शहर में अधिकांश चौराहों पर ट्राफिक सिग्नल के साथ-साथ कैमरे भी लगे हुए हैं, जिससे यातायात सुगम बना हुआ है। अभी भी कुछ चौराहों पर कैमरे लगना बाकी है। इसके लिए सांसद निधि से एक करोड़ रुपए की राशि ट्रैफिक पुलिस को दी जाएगी। बैठक में विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, स्मार्ट सिटी के सीई दिव्यांक सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और यातायात विशेषज्ञ मौजूद थे।
MP के 8 शहर मिलकर बनेंगे 2 महानगर! देवास को भी मिलेगा फायदा
बैठक में विधायक मधु वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी चौराहा और राजेंद्र नगर चौराहे पर बसों के खड़े रहने से अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है, उसका निराकरण किया जाए। पालदा से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर निजी बसों की अवैध पार्किंग से बार-बार यातायात बाधित होता है। मांगलिया टोल नाके पर अवैध अतिक्रमण से अन्य वाहन चालक परेशान होते है।
रूसी योगिनी ने उज्जैन में की जलधारा तपस्या, 21 दिन ठंडे पानी से किया स्नान
एलिवेटेड ब्रिज की यहां उठी बात
जीतू पर FIR में वाइस सैंपल की नौटंकी, पार्षद कालरा, वर्मा पर केस में तो नहीं किया
सांसद ने कहा ठेकेदार हो जिम्मेदार
उज्जैन-इंदौर फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू, 29 गांवों का होगा असर
ट्रैफिक सिग्नल पर कैमरे के लिए 1 करोड़
MP के 8 शहर मिलकर बनेंगे 2 महानगर! देवास को भी मिलेगा फायदा
बसें हो रही अवैध पार्क
रूसी योगिनी ने उज्जैन में की जलधारा तपस्या, 21 दिन ठंडे पानी से किया स्नान
कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत
By Harrison Masih
मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर
By Neel Tiwari
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
By Sanjay Gupta
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
By Ashish Bhardwaj
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
By Sanjay Gupta
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
By Aman Vaishnav
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
By Jyoti Mahender Bhardwaj