इंदौर में 8 सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, 200 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे सस्पेंड
Vishwanath Singh | May 15, 2025, 12:29 IST
The Sootr
इंदौर की जाम होती सड़कों और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने मिलकर एक व्यापक योजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई ठोस निर्णय लिए गए हैं
इंदौर में ट्रैफिक जाम को लेकर आए–दिन होने वाली लोगों की परेशानी अब दूर होने वाली है। इसको लेकर शहर के विकास मे भागीदार तीन बड़े विभाग पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के अफसरों ने बड़ी बैठक की है। इसमें तय किया गया है कि एक बड़ी मुहिम शुरू करते हुए ट्रैफिक सुधार का मेगा प्लान तैयार किया है। इसके चलते सबसे पहले शहर की 8 प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है। इन्हें अतिक्रमण से मुक्त करके सड़क पर वाहनों के आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई वाहन चालकों पर होगी। इसमें बार–बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 200 लोगों के ड्रायविंग लायसेंस सस्पैंड होंगे।
इंदौर की जाम होती सड़कों और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने मिलकर एक व्यापक योजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई ठोस निर्णय लिए गए हैं, जिनका लक्ष्य शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित कई अफसर मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ी फटकार, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार
कलेक्टर सिंह ने बताया कि शहर में पहले से लागू इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को और अधिक तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा। इस सिस्टम के जरिए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ऑटोमेटिक निगरानी की जाएगी। बैठक में यह भी सामने आया कि ITMS के माध्यम से अब तक 35 करोड़ रुपए के चालान बनाए गए हैं, लेकिन सिर्फ 5 करोड़ रुपये की वसूली ही हो पाई है। इस अंतर को कम करने के लिए चालान भुगतान प्रणाली को आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें...जिसे मृत मानकर खुदवा दी गई कब्र...वो युवती 9 महीने बाद लौटी ज़िंदा!
यह खबर भी पढ़ें...RSSB Exam Calendar : RSSB ने 21 भर्तियों का नया एग्जाम कैलेंडर किया जारी, करें डाउनलोड
शहर की 8 प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है। जहां अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग से ट्रैफिक बाधित हो रहा है। इन स्थानों पर सघन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और सड़क पर पार्किंग को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इससे न केवल ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
यह खबर भी पढ़ें...फिर विवादों में उलझी अतिशेष शिक्षक तबादला योजना, पोर्टल में गलत जानकारी से रोष, ५ हजार शिकायतें दर्ज
प्रशासनिक अफसरों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुधार अभियान में सहयोग करें। उनका कहना है कि यह कदम इंदौर को स्मार्ट और सुरक्षित शहर की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इंदौर जिला प्रशासन की यह संयुक्त पहल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। यदि यह योजना प्रभावी ढंग से लागू होती है और लोगों का सहयोग प्राप्त होता है, तो इंदौर न केवल ट्रैफिक की समस्या से उबरेगा, बल्कि एक मॉडल ट्रैफिक सिस्टम के रूप में भी उभरेगा।
शहर की तीन विभाग मिलकर शुरू कर रहे ट्रैफिक सुधार अभियान
यह खबर भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ी फटकार, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार
ITMS से बनाए 35 करोड़ रुपए के चालान
यह खबर भी पढ़ें...जिसे मृत मानकर खुदवा दी गई कब्र...वो युवती 9 महीने बाद लौटी ज़िंदा!
बार-बार नियम तोड़ने वाले 200 लोगों के लायसेंस होंगे सस्पैंड
सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, बंद होगी अवैध पार्किंग
यह खबर भी पढ़ें...फिर विवादों में उलझी अतिशेष शिक्षक तबादला योजना, पोर्टल में गलत जानकारी से रोष, ५ हजार शिकायतें दर्ज
जनभागीदारी की अपील
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari