The Sootr
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिली अनोखी सजा, एक घंटे तक संभालना पड़ा ट्रैफिक
Vishwanath Singh | Feb 25, 2025, 16:42 IST
The Sootr
कुछ ऐसे वाहन चालक भी पकड़ में आए जो तीन सवारी, लेफ्ट टर्न बाधित या रेड लाइट का उल्लंघन कर रहे थे। यातायात प्रबंधन की टीम द्वारा वाहन चालकों को नियमों का महत्व समझाने के लिए उनसे यातायात जागरूकता में सहयोग लिया गया।
इंदौर में ट्रैफिक सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार की रात एक अनोखी शुरूआत ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई, जिसमें ट्रैफिक के नियमाें का उल्लंघन करने वालों को अनोखी सजा देते हुए उन्हें ही ट्रैफिक संभालने के लिए खड़ा कर दिया गया। सजा के तौर पर लोगों ने 1 घंटे तक ट्रैफिक भी संभाला।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के प्रति उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में जागरुकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 70 से ज्यादा वाहन चालकों को शहर के अलग–अलग हिस्सों से पकड़ा गया। बाद में सजा के तौर पर उन्हीं से श्रमदान करवाते हुए ट्रैफिक संभालने का काम दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें... MP News | Indore में छात्र नेताओं ने 150 प्रोफेसर्स को बनाया बंधक, काटा बवाल
उन्होंने बताया कि यातायात विभाग की अलग–अलग टीमों के द्वारा लोगों को जागरुक करने का काम किया। उन्होंने यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में बेहर यातायात व्यवस्था के साथ स्टॉप लाइन, लेफ्ट टर्न, लेन अनुशासन का भी पालन करवाया गया। वहीं, यातायात नियामों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती कर उन्हें समझाइश भी दी गई।
यह खबर भी पढ़ें... MP News | काली-घनी जुल्फों की ख्वाइश में Indore के डकाच्या पर लग गया गंजों का मेला
उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ ऐसे वाहन चालक भी पकड़ में आए जो तीन सवारी, लेफ्ट टर्न बाधित या रेड लाइट का उल्लंघन कर रहे थे। यातायात प्रबंधन की टीम द्वारा वाहन चालकों को नियमों का महत्व समझाने के लिए उनसे यातायात जागरूकता में सहयोग लिया गया। वाहन चालकों ने भी माना की नियमों के उल्लंघन से अन्य वाहन चालकों को असुविधा होती है और दुर्घटना भी हो सकती है। इस पर वाहन चालकों ने शपथ ली कि आगे से वे ऐसी गलती नहीं करेंगे। साथ ही अन्य लोगाें को भी यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें... Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों एक नई शुरूआत की है। इसमें वे ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से कर रहे हैं। साथ हीउनकी जानकारी आगने सिग्नल पर खड़े पुलिस जवानों को दे रहे हैं। इसके बाद अगले चौराहे पर पुलिस जवान उस सूचना के आधार पर वाहन चालकों को पकड़कर चालान बना रहे हैं। यह प्रयास रसोमा चौराहे से लोटस चौराहे के बीच में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के बेटे करण का सुपर कॉरिडोर C21 पैराडाइज रेरा से खारिज
वाहन चालकाें से ही कराया श्रमदान
लेफ्ट टर्न और स्टॉप लाइन को लेकर भी किया जागरुक
यह खबर भी पढ़ें... MP News | काली-घनी जुल्फों की ख्वाइश में Indore के डकाच्या पर लग गया गंजों का मेला
हेलमेट पहनने और सीटबेल्ट लगाने की दी नसीहत
यातायात की टीम द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने-सुरक्षित रहे, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही शराब पीकर वाहन नही चलाने, नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन, रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने, वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, पैदल यात्रियों का सम्मान करने की नसीहत दी।
रेड लाइट जंप करने और तीन सवारी वाले धराए
यह खबर भी पढ़ें... Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए
सीसीटीवी में देखकर पकड़ रहे थे
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के बेटे करण का सुपर कॉरिडोर C21 पैराडाइज रेरा से खारिज
27% आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा का आंदोलन तेज, 28 अक्टूबर को संभागों में प्रदर्शन का ऐलान
By Neel Tiwari
कमलनाथ कॉलेज को एमपी हाईकोर्ट से बड़ा झटका, घोस्ट कॉलेज के आरोपों के बीच याचिका खारिज
By Neel Tiwari
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राजस्थान में सियासी हलचल, पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
By Raghvendra Singh Rathore
मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बेटा निर्दलीय मैदान में, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले-यहां परिवारवाद नहीं चलता
By Ashish Bhardwaj
पर्ची वाले बाबा के पैरों से लिपटा सांप, देखते ही उड़े होश, चक्कर खाकर गिरे और पहुंच गए अस्पताल
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
By Harrison Masih
जबलपुर ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट से राहत पाने वाला शमीम कबाड़ी फिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप
By Neel Tiwari