इंदौर में हिंदू–मुस्लिम में बंटे किन्नर, पंढ़रीनाथ थाने में की शिकायत में बताया इस्लाम धर्म पालन करने का रहता है दबाव

Vishwanath Singh | Apr 24, 2025, 17:57 IST
Share
The Sootr
The Sootr

नंदलालपुरा के किन्नरों में पहली बार एक अनोखा विवाद प्रारंभ हो गया है। अभी तक किन्नरों में क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन पहली बार किन्नरों में हिंदू–मुस्लिम विवाद शुरू हो गया है।

इंदौर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने उन्हें हिंदू और मुस्लिम दो पक्षों में बांट दिया है। किन्नरों के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पंढ़रीनाथ थाने में आवेदन दिया है। यही नहीं, किन्नरों के एक पक्ष ने अपने घरों के बाद कुछ पोस्टर भी चिपकाए हैं। उसमें लिखा है कि मुस्लिम किन्नरों के आतंक से हिंदू किन्नर पलायन करने को मजबूर हैं। गुरूवार को दोनों पक्षों के बीच नंदलालपुरा में जमकर विवाद हुआ और वे अपने घरों से बाहर निकलकर बैठ गए। एहतियात के तौर पर पंढ़रीनाथ पुलिस ने नंदलालपुरा में पुलिस बल तैनात कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते वे एक–दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

भगवा दुपट्टा डालकर किया विरोध

नंदलालपुरा के किन्नरों में पहली बार एक अनोखा विवाद प्रारंभ हो गया है। अभी तक किन्नरों में क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन पहली बार किन्नरों में हिंदू–मुस्लिम विवाद शुरू हो गया है। गुरूवार सुबह बड़ी संख्या में केसरिया दुपट्टा डालकर किन्नर पंढरीनाथ थाना पहुंचे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में भंडारी अस्पताल में कपिल की पिटाई के समय मौजूद थे चिंटू चौकसे, नए वीडियो से हुआ खुलासा

दूसरे पक्ष के किन्नरों पर लगाया जबरन दबाव बनाने का अरोप

किन्नरों के एक पक्ष ने यहां पर दूसरे समूह को मुस्लिम किन्नर बताते हुए इन पर कार्रवाई करने की मांग की। एक पक्ष के किन्नरों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम किन्नर उन्हें मांस खाने और इस्लाम धर्म का पालन करने का दबाव बनाते हैं। इन पर कार्रवाई की जाए। यही नहीं किन्नर बाद में नंदलालपुरा में अपने घरों के बाहर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इनके घरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : कारोबारी का अंतिम संस्कार, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

घरों के बाहर चिपकाए पलायन के पोस्टर

किन्नरों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि दूसरा पक्ष मुस्लिम किन्नरों का है। वह पता नहीं कहां से आ गया है और उन्हें परेशान कर रहा है। दूसरे पक्ष के कारण वे इतने ज्यादा परेशान हो गए हैं कि अपने घरों को छोड़कर यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। इसी बात को सबके सामने रखने के लिए उन्होंने अपने घरों के बाहर पोस्टर भी चिपकाए हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद की डॉक्टरों को चेतावनी, रील्स बनाकर भ्रामक जानकारी ना फैलाएं

टीआई बोले पुराना विवाद, मुखबिरी की शंका में की शिकायत

पंढ़रीनाथ टीआई कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विजयनगर थाना क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर विवाद हुआ था। उस मामले में एक आरोपी को पिछले दिनों विजयनगर पुलिस पकड़कर ले गई थी। इस पर दूसरे पक्ष को लगा कि उन्होंने मुखबिरी की है। इसके कारण दूसरा पक्ष थाने आया और शिकायत की है। हम मामले की जांच करवा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला: इंदौर के एडवोकेट ने आतंकियों के सिर काटकर लाने पर रखा 1 करोड़ का इनाम



Tags:
  • इंदौर
  • विवाद
  • पुलिस
  • हिंदू
  • किन्नर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा