इंदौर में गर्मी से खतरनाक स्तर पर यूवी इंडेक्स, सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक रेडिएशन ज्यादा

Sanjay Gupta | Apr 28, 2026, 11:25 IST
Share
indore uv index danger heatwave alert
indore uv index danger heatwave alert

इंदौर में भीषण गर्मी के साथ यूवी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है और बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है।

News In Short

  • इंदौर में यूवी इंडेक्स 10 से 11 तक पहुंच गया है।
  • सुबह 11 से 3:30 बजे तक धूप खतरनाक हो रही है।
  • तापमान 42 डिग्री के आसपास रह रहा है।
  • त्वचा और आंखों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है
  • बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

News In Detail

इंदौर में गर्मी सितम ढा रही है। तेज गर्मी और धूप के चलते यूवी रेडिएशन का खतरा तेजी से बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों ने सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक धूप के संपर्क में आना घातक बताया है। इसका स्तर जो पहले नौ तक रहता था, वह अब 10 से 11 के बीच में पहुंच गया है।

यूवी इंडेक्स से कैंसर और त्वचा झुलसने का खतरा

यूवी इंडेक्स बढ़ने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पर्यावरणविद डॉ. दिलीप वागेला के अनुसार यूवी इंडेक्स अधिक होने पर 10 से 15 मिनट भी धूप के संपर्क में रहने पर त्वचा और आंखों को नुकसान होता है। टैनिंग के साथ झुर्रियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

42 डिग्री हो रहा है तापमान

रविवार के बाद सोमवार को भी इंदौर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। रात को भी बहुत अधिक गिरावट नहीं हुई है। सुबह 11 से शाम 6 बजे तक गर्म हवा लग रही है।

बीते 15 दिन से लगातार 40 से 42 डिग्री के बीच में ही पारा चल रहा है। साल 2019 के बाद पहली बार अप्रैल इतना गर्म गया है।

बिजली की रिकॉर्ड तोड़ मांग

उधर अधिक गर्मी से बिजली की खपत रिकॉर्ड तोड़ रही है। इंदौर शहर में 635 मेगावाट यानी एक करोड़ 40 लाख यूनिट हर दिन की मांग हो गई है। वहीं जिले में यह मांग 950 मेगावाट पर पहुंच चुकी है।

सामान्य तौर पर मई माह में इस स्तर पर मांग जाती थी, लेकिन अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ मांग हो गई है। माना जा रहा है कि इंदौर शहर में यह मांग 750 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...

सूरज की गर्मी से तप रहा मध्य भारत, कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी

MP News. मध्यप्रदेश में बढ़ी तपन: कहीं हीटवेव का अलर्ट, कहीं बारिश की उम्मीद

इंदौर न्यूज | MP-CG और राजस्थान में बढ़ रही तपिश, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, अलर्ट जारी

Weather Update: गर्मी से उबल रहा मध्यप्रदेश: तीन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • Weather update
  • इंदौर शहर
  • इंदौर में गर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा