निगम वार्ड 83 उपचुनाव टिकट में सांसद, महापौर की नहीं, विधायक मालिनी गौड़ की ही चलेगी

Sanjay Gupta | Aug 27, 2024, 11:54 IST
Share
विधायक मालिनी गौड़
विधायक मालिनी गौड़

नगर निगम में वार्ड 83 के पार्षद कमल लड्डा के निधन से खाली वार्ड 83 के उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। वोटिंग 11 सितंबर को होगी।

नगर निगम में वार्ड 83 के पार्षद कमल लड्‌ढा (Kamal Laddha) के निधन से खाली हुए पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 28 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख है। अभी तक बीजेपी से प्रत्याशी का नाम तय नहीं हुआ है और यही हाल कांग्रेस का है। माना जा रहा है दोनों ही ओर से मंगलवार (27 अगस्त) शाम तक यह नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस वार्ड के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होना है।

तीनों ने दिए अपने नाम, लेकिन रखा जाएगा इनका मान

बीजेपी के गढ़ विधानसभा चार (विधायक मालिनी गौड़) के इस वार्ड के लिए सांसद शंकर लालवानी ने भी एक नाम आगे बढ़ाया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यहां के लिए अपने पुराने मित्र भरत पारख का नाम आगे बढ़ाया है, जो बीते चुनाव में टिकट नहीं पा सके थे।

लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव के इंदौर के प्रभारी मंत्री बनने क बाद राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं और दरकिनार होती जा रही विधायक गौड़ को फिर से संजीवनी मिली है। कुल मिलाकर इस वार्ड के लिए टिकट तो गौड़ की पसंद को ही मिलेगा, यानी उनका मान रखा जाएगा और चलेगी भी उन्हीं की। वहीं सासंद शंकर लालवानी ने भी कपिल जैन का नाम आगे किया है।

ये खबर भी पढ़िए....BJP कोर कमेटी में जलकर, कचरा शुल्क बढ़ाने पर सहमति, महापौर को मिला मंत्री का साथ, मालिनी गौड़ नहीं पहुंची

कौन है गौड़ की पसंद

सबसे आगे तो कमल लड्‌ढा के पुत्र अभिषेक ही है। एक बार लड्‌ढा की बहू भी यहां से पार्षद बन चुकी है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच पार्टी नियम आ रहा है। परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए इसमें किसी और नाम पर विचार किया जा सकता है। ऐसे में गौड़ की दूसरी पसंद जितेंद्र राठौर का नाम भी पैनल में शामिल है। यानी लड्‌ढा परिवारवाद के कारण कटते हैं तो फिर राठौर पसंद बनकर उभर सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से पैनल में 4 नाम

उधर कांग्रेस की ओर से चार नाम का पैनल बनाया जा चुका है। इसमें विकास जोशी, संजय उर्फ पप्पू मालवीय, नीलेश भूतड़ा और प्रवीण नीखरा के नाम बनाए गए हैं। इनकी सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दी गई है। हालांकि नाम स्थानीय स्तर पर ही तय होने की बात कही जा रही है। इसमें वार्ड की जातिगत आंकड़े को देखते हुए विकास जोशी रेस में आगे है। इसके पहले लड्ढा के आगे लड़ चुके आशीष लाहोटी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं हो रहा है। शहराध्यक्ष कांग्रेस सुरजीत सिंह चड्डा ने कहा कि नाम की घोषणा मंगलवार शाम तक कर देंगे।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • विधायक मालिनी गौड़
  • नगर निगम वार्ड 83
  • नगर निगम वार्ड 83 उपचुनाव
  • पार्षद कमल लड्‌ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा