इंदौर के जल संकट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए सख्त, अधिकारियों के साथ ली बैठक

Sanjay Gupta | May 31, 2026, 23:57 IST
Share
indore-water-crisis-cm-mohan-yadav-action
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में दौरे पर रहे। इस दौरान कार्यक्रम से अलग हटकर वह संभागायुक्त कार्यालय में पहुंचे। यहां सभी अधिकारियों को बुलाया और जलसंकट को लेकर स्थिति को समझा और जरूरी निर्देश दिए।

indore. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न जल संकट की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि 24×7 जल नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एवं शाम जलापूर्ति की समीक्षा की जाए। संकटग्रस्त वार्डों में विशेष जलापूर्ति योजना लागू की जाए।

bf7459bf-3ca
bf7459bf-3ca


अवैध पानी खींचने वालों पर करो सख्ती- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नल सप्लाई के समय में असमानता एवं विसंगतियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। सभी क्षेत्रों में संतुलित जल वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासकीय महाविद्यालयों, छात्रावासों एवं अन्य आवासीय संस्थानों में जल उपलब्धता की विशेष चिंता करने के निर्देश दिए। साथ ही जल चोरी एवं मोटरों के माध्यम से अवैध रूप से पानी खींचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने को कहा।

टैंकरों की हो मिनट टू मिनट मानीटरिंग

इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री भी सीएम है। सीएम ने बैठक में कहा कि निजी एवं नगर निगम के टैंकरों की मिनट-टू-मिनट मॉनिटरिंग की जाए। पाइपलाइन लीकेज एवं वितरण हानि को तत्काल सुधारकर जल की बर्बादी रोकी जाए। उन्होंने कहा कि भोपाल से वरिष्ठ एसीएस स्तर के अधिकारी पूर्व में भी इंदौर का दौरा कर चुके हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर फिर भेजा जाएगा। जल संकट की स्थिति से संबंधित निरंतर जानकारी एवं प्रतिवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह सभी रहे मौजूद

बैठक में इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर में जल प्रदाय की जानकारी दी। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, व अधिकारी मौजूद थे।

मां अहिल्या की जयंती के कार्य़क्रम में हुए शामिल

सीएम मां अहिल्य की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। गांधी हॉल परिसर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक भव्य एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लगभग 150 कलाकारों द्वारा राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" का सामूहिक वादन रहा।

इस अवसर पर आयोजित भजन जेमिंग मेले में विभिन्न कलाकारों एवं भजन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। सीएम ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी और न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत को अहिल्या गौरव सम्मान दिया।

सीएम ने मां अहिल्या के कामों को किया याद

सीएम ने कहा कि इंदौर में लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अहिल्या लोक भी विकसित किया जा रहा है। मां अहिल्या की 300वीं जयंती के अवसर पर महेश्वर और इंदौर के राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित कर उन्हें विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही प्रदेश की एक बटालियन का नाम भी महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इंदौर नगर निगम कीउपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है।

daceaff3-f57
daceaff3-f57


राजबाड़ा में नाश्ते की दुकान पर पहुंचे

सीएम यादव राजवाड़ा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राजवाड़ा क्षेत्र में स्थित अन्ना भैया के नाश्ते की दुकान पर अचानक पहुंचे। यहां लाडली कन्याओं के साथ बैठकर नाश्ता किया तथा चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। नाश्ते की राशि भी सीएम ने दी।

शहर में खोले जाएंगे तीन नए थाने

मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के डीआरपी लाईन में ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट’ का लोकार्पण तथा ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 18 अत्याधुनिक हाईटेक ड्रोन्स का लोकार्पण कर इन्हें इंदौर पुलिस के बेड़े में शामिल कराया। यह ड्रोन्स पुलिस की तीसरी आंख के रूप में हर वक्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और भी अधिक प्रभावी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर इंदौर शहर में तीन नए पुलिस थाने खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी की पूर्ति भी क्रमबद्ध रूप से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर साल पुलिस विभाग के 22 हजार 500 पदों पर भर्ती कर रहे हैं। लगभग सभी पदों पर भर्ती जारी है। हम प्रदेश के हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना भी कर रहे हैं।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस के बेड़े में 18 ड्रोन्स शामिल किए जा रहे हैं। अब इंदौर पुलिस भीड़ के समुचित‍ प्रबंधन में इन अत्याधुनिक ड्रोन्स के बेहतर उपयोग करने के लिये तैयार हो गई है। इन ड्रोन्स से 2 किलोमीटर का दायरा कवर होगा। उन्होंने कहा कि अब हम न सिर्फ ट्रैफिक बल्कि अपराधों पर भी नजर रख सकेंगे। इसका प्रयोग इंदौर में रंगपंचमी पर निकली गेर और बसंत पंचमी पर भोजशाला धार में कानून व्यवस्था के लिए किया जा चुका है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में जीतू पटवारी को कहा टपोरी, शाजापुर में कहा दो कौड़ी और रद्दी अध्यक्ष

आज अहमदाबाद में दिखेगा आईपीएल फाइनल का रोमांच, इंदौरी खिलाड़ी तय करेगा विजेता टीम का नाम

इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पानी को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पिता का विवाद

इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर पुलिस
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • उच्च न्यायालय
  • जल संकट
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा