इंदौर में मंत्री और विधायक के घर घंटो तक अंधेरे में रहे, वजह बनीं मधुमक्खियां

Sanjay Gupta | Jun 02, 2026, 11:48 IST
Share
indore weather update power cut kailash vijayvargiya
indore weather update power cut kailash vijayvargiya

इंदौर में जून के पहले दिन ही जमकर हवा और आंधी चली। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली चली गई। हालांकि यह कुछ देर बाद आ गई। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के घरों में देर तक बिजली नहीं आई। वजह बनीं मधुमक्खियां।

इंदौर में जून के पहले दिन ही प्री-मानसून एक्टिविटी में 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे सैकड़ों पेड़ गिर गए और बिजली चली गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज आंधी के दौरान बिजली कंपनी ने 450 फीडर वाली 132 केवी की लाइन बंद कर दी थी।

आंधी- तूफान के कारण पेड़ों और टहनियों के गिरने की घटनाएं हुईं और बिजली के तार टूट गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के नंदानगर स्थित घरों में बिजली देने वाले फीडर पर पेड़ की टहनी गिरने से बत्ती गुल हो गई।

जिस पेड़ की टहनी गिरी वहां मधुमक्खी का छत्ता था

नंदानगर एरिया में जिस पेड़ की टहनी गिरने से बिजली गुल हुई, उस पेड़ पर मधुमक्खी का बड़ा छत्ता था। बिजली सुधार के लिए तत्काल टीम पहुंची लेकिन छत्ता देखकर रुक गई।

इसके चलते वह लाइन पर गिरी टहनी को काटकर नहीं हटा सके। इससे एक हजार से ज्यादा घरों में पांच घंटे तक बिजली गुल रही।

अंधेरा होने के बाद टहनी को हटाया

छत्ता हटाने में खतरा था। इसके बाद तय किया गया कि अंधेरा होने के बाद जब मधुमक्खियां कम सक्रिय होती हैं तब यह काम किया जाए। इसके बाद इंजीनियर अजय कुमार और इमरान कुरैशी की टीम फिर वहां गई।

चेहरे आदि पर कपड़े लपेटकर धीरे से टहनी तक पहुंच बनाकर उसे काटकर लाइन को ठीक किया गया। इसके बाद बिजली शुरू हुई। इस दौरान आसपास के रहवासियों को घर में ही रहने की सलाह दी गई।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में कम वर्षा, तेज लू और जल संकट, जानें मानसून 2026 की पूरी कहानी

मानसून को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, IMD की नई भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन

इस बार मानसून 2026 में कम बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट- खरीफ फसलों पर खतरा मगर…

एमपी में अल नीनो का खतरा, किसानों की पैदावार 10% घटने की आशंका, अलर्ट जारी

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • प्री-मानसून
  • विधायक रमेश मेंदोला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा