इंदौर में दिनदहाड़े 9 महीने के बच्चे का महिला ने किया अपहरण, सीसीटीवी से आई पकड़ में

Vishwanath Singh | Apr 17, 2025, 15:45 IST
Share
The Sootr
The Sootr

घटना इंदौर के हीरनागर थाना क्षेत्र के गौरी नगर की है। यहां पर बच्चे के पिता संतोष सेन पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बच्चे को घर में ही सुलाया था। कुछ देर बाद जब वहां आकर देखा तो बच्चा गायब था।

इंदौर में दिनदहाड़े 9 महीने के बच्चे नकुल का अपहरण हो गया। परिजनों ने बच्चे को घर में सुलाया था और वे काम में लगे थे। इस मौके का फायदा उठाकर लाल साड़ी में आई महिला उसका अपहरण कर ले गई। मामले में जब पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो सीसीटीवी खंगाले। इसके कुछ ही देर बाद महिला की पहचान कर ली गई और फिर बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है।

दिनदहाड़े उठा ले गई बच्चा

घटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर की है। यहां पर बच्चे के पिता संतोष सेन पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बच्चे को घर में ही सुलाया था। कुछ देर बाद जब वहां आकर देखा तो बच्चा गायब था। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। बच्चा चोरी की जानकारी से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इस पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक को मिला धमकी भरा ई–मेल, दोपहर 2 बजे रिमोट से उड़ा देंगे बैंक

पुलिस ने बच्चा तलाशने के लिए लगाई चार टीमें

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया बच्चे के संबंध में परिजनों से पूरी जानकारी लेने के बाद उसे तलाश करने के लिए चार टीमें गठित कीं। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घर के आसपास छानबीन शुरू की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसी दौरान दो सीसीटीवी फुटेज में लाल साड़ी पहने एक महिला बच्चे को अपनी साड़ी में छिपाकर ले जाते हुए दिख गई।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे

लोगों ने पहचाना, चार गली बाद में ही रहती है

घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने उस महिला की पहचान परिजनों व मोहल्ले के लोगों से ही करवाई। इसमें महिला की शिनाख्त हो गई। लोगों ने बताया कि वह लाल साड़ी वाली महिला गौरी नगर में ही चार गली छोड़कर आगे रहती है। उसका नाम भूरी बताया गया है। इस पर पुलिस तत्काल महिला के घर पहुंची।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज में 19 अप्रैल को होगा 'देवास कप' पोलो एग्जीबिशन मैच, शामिल होंगे देशभर के खिलाड़ी

बच्चा बरामद, महिला को थाने ले गए

फुटेज मिलने के बाद आसपास के लोगों ने महिला को पहचाना तो पुलिस तत्काल महिला भूरी के घर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा और उसके पास से बच्चे नकुल को बरामद किया। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर हुकुमचंद मिल की जमीन पर लगे 5000 पेड़ संकट में, हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में यह कटेंगे

Tags:
  • इंदौर
  • महिला
  • अपहरण
  • बच्चा
  • हीरानगर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा