Indore police : इंदौर में सायरन बजाते हुए कार से शराब की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा
Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 08, 2025, 14:38 IST
The sootr
सोमवार रात इंदौर के आजाद नगर में पुलिस ने एक सायरन लगी कार से 45 पेटी बीयर जब्त की है। पुलिस ने इस बारे में जब पूछताछ की तो पता चला कि जब्त की हुई बीयर की कीमत लाखों रुपए है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों ही युवक उज्जैन और इंदौर के रहने वाले हैं।
MP News : सोमवार रात इंदौर के आजाद नगर में पुलिस ने एक सायरन लगी कार से 45 पेटी बीयर जब्त की है। पुलिस ने इस बारे में जब पूछताछ की तो पता चला कि जब्त की हुई बीयर की कीमत लाखों रुपए है। इस दौरान पुलिस ने कार से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों ही युवक उज्जैन और इंदौर के रहने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Madhya Pradesh Police को मिली बड़ी सफलता | लंबे समय से NIA को थी आतंकी की तलाश
आजाद नगर थाना प्रभारी विजय सिसौदिया को सूचना मिली थी कि उद्योग नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें अवैध शराब लोड की जा रही है। रात में टीम जब मौके पर पहुंची तो संदिग्ध कार (MP13ZB7472) तेजी से रवाना हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। इस दौरान सायरन बजाकर कार चला रहे युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जांच की तो कार में से 45 पेटी बीयर बरामद हुई।
ये खबर भी पढ़ें : CG Cyber Crime : छत्तीसगढ़ की महिला से 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार
कार से गुजरात और तमिलनाडु की नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस को संदेह है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल लगातार अवैध शराब की तस्करी में किया जा रहा था। आरोपी दीपक ने एक अन्य व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसने उसे यह गाड़ी दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सायरन का इस्तेमाल जल्दी निकलने और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए करते थे।
ये खबर भी पढ़ें : Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
-दीपक पुत्र लखन चौरसिया, निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग, इंदौर
-गौरव पुत्र योगेन्द्र सोलंकी, निवासी कृष्णा पार्क, उज्जैन
ये खबर भी पढ़ें : Sharab Mafia : MP से गुजरात जा रहे अंग्रेजी शराब से भरे 9 ट्रक पकड़े
दोनों तस्करों ने बताया शराब तीन इमली की वाइन शॉप (एरोड्रम क्षेत्र) से लाई गई थी और इसे पीथमपुर की एक पार्टी में डिलीवर किया जाना था। पुलिस अब वाइन शॉप संचालक मोहन ठाकुर से पूछताछ करेगी। दरअसल, मोहन ठाकुर का नाम पहले भी सामने आ चुका है, जब भंवरकुआं थाना क्षेत्र में लाल नंबर प्लेट वाली बोलेरो जीप से शराब पकड़ी गई थी।
ये खबर भी पढ़ें : Madhya Pradesh Police को मिली बड़ी सफलता | लंबे समय से NIA को थी आतंकी की तलाश
पुलिस ने घेराबंदी कर रोकी कार
ये खबर भी पढ़ें : CG Cyber Crime : छत्तीसगढ़ की महिला से 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार
तमिलनाडु और गुजरात की लकी नंबर प्लेटें
The sootr
ये खबर भी पढ़ें : Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
ये हैं पकड़े गए तस्कर
-गौरव पुत्र योगेन्द्र सोलंकी, निवासी कृष्णा पार्क, उज्जैन
ये खबर भी पढ़ें : Sharab Mafia : MP से गुजरात जा रहे अंग्रेजी शराब से भरे 9 ट्रक पकड़े
मोहन ठाकुर से भी पूछताछ
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA