रुचि ग्रुप के प्रमुख रहे उद्योगपति कैलाश चंद्र शाहरा का हुआ निधन

Sanjay Gupta | Oct 30, 2024, 11:58 IST
Share
KAILASH...
KAILASH...

मध्य प्रदेश और देश के जाने-माने रुचि समूह के प्रमुख कैलाश चंद्र शाहरा का निधन हो गया है। वो छोटी उम्र से ही अपने पिता के साथ बिजनेस में लग गए थे।

मध्य प्रदेश और देश के जाने-माने रुचि ग्रुप (अब पतंजलि ने ले लिया है) के प्रमुख रहे उद्योगपति कैलाश चंद्र शाहरा का निधन हो गया है। अंतिम यात्रा बुधवार 30 अक्टूबर को उनके निज निवास 29 पलासिया (इंदौर) से निकाले जाने की सूचना जारी की गई है।

बेटे उमेश ने दी जानकारी

पुत्र उमेश शाहरा ने बताया कि मेरे पिता और सुरेश, संतोष व दिनेश शाहरा के बड़े भाई कैलाशचंद्र शाहराजी का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 30 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे 29 ओल्ड पलासिया से श्री सिद्देशवर महादेव मंदिर प्रांगण मांगलिया एबी रोड जाएगी।

Ratan Tata की संपत्ति में किसे क्या मिला? वसीयत में बड़ा खुलासा

कौन थे कैलाशचंद्र?

कैलाश चंद्र शाहरा इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रमुख औद्योगिक समूह रुचि ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस ग्रुप को स्थापित करने वाले स्वर्गीय महादेव प्रसाद शाहरा के सबसे बड़े बेटे थे।

उन्होंने कम उम्र से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद अपने पिता के खाद्य तेल व्यापार में कमीशन एजेंट के व्यवसाय में शामिल हो गए थे। इसके बाद ग्रुप को ऊंचाई तक पहुंचाया। हालांकि, बाद में ग्रुप की हालत खराब हुई और नतीजतन ग्रुप की रुचि सोया कंपनी को पतंजलि ने टेकओवर कर लिया था।

the sootr
the sootr

रतन टाटा पर बनेगी बायोपिक, इन एक्टर्स के नाम पर हो रही चर्चा

पनामा पेपर्स लीक में आ चुका नाम

ब्लैक मनी को लेकर पनामा पेपर्स नाम से हुए खुलासे में इंदौर के उद्योगपति और रुचि ग्रुप के चेयरमैन कैलाशचंद्र शाहरा के बेटे व ग्रुप की कई कंपनियों के डायरेक्टर उमेश शाहरा का भी नाम सामने आया था।

रुचि ग्रुप की कई कंपनियों से जुड़े थे

रुचि सोया कंपनी को भले ही पतंजलि ने ले लिया था लेकिन अभी भी कई कंपनियां रुचि ग्रुप की हैं। इसमें वह विविध पदों पर थे और कुछ जगह पर सलहाकर की भूमिका निभा रहे थे। उनकी उम्र 85 साल से अधिक थी।

'भैया जी' के नाम से रखते थे पहचान

शहर को बड़े औद्योगिक शहर का दर्जा दिलाने वालों में शाहरा भी रहे हैं। उन्हें भैया जी के नाम से भी पहचाना जाता था। सोया उद्योग को स्थापित करने के लिए श्रेय उन्हें ही जाता है। सोया उद्योग से शुरू किए गए खुद के कारोबार में अलग-अलग उद्योग जोड़ने के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार से अन्य उद्योगों के लिए सुविधाए जुटाने पर परस्पर काम करते रहे। सभी राजनीतिक दलों और बढ़े उद्योग समूहों से गहरे नाते थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • निधन
  • ग्रुप
  • रुचि सोया
  • कैलाश चंद्र शाहरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई