घायल शावकों को लाने सीहोर से चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन, वन विहार में हो रहा इलाज

Jitendra Shrivastava | Jul 16, 2024, 20:40 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में घायल शावकों को लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई। दोनों घायल शावकों को भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। यहां लाकर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है...

नफीस खान, SEHORE. सीहोर जिले में बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई। सोमवार, 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई। दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायल शावकों को भोपाल के वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। यहां लाकर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं हादसे में जिस शावक की मौत हो गई थी उसके शव का पोस्टमार्टम हो गया है।

घायल शावकों की उम्र एक-एक साल बताई जा रही है

सीहोर के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। ट्रेन से कटकर बाघ की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ चल रहे दो शावक घायल हो गये थे। शावकों की उम्र एक-एक साल की बताई जा रही है। दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था। सीहोर जिले में बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई। दोनों घायल शावकों को भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। यहां लाकर उनका इलाज किया जा रहा है।

रेलवे ट्रैक खंभा नंबर 800/18 के पास मिला था बाघ का शव

रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि कल 11 से 12 बजे में मिडघाट रेलवे ट्रैक खंभा नंबर 800/18 के पास बाघ का शव मिला था। बाघ के दोनों शावक भी घायल हो गए थे। सूचना पर भोपाल वन विहार के वाइल्ड लाइफ डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर भेजी गई थी, लेकिन इन शावकों को सड़क मार्ग से भोपाल तक लाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह स्पेशल ट्रेन लेकर बुदनी मिडघाट पहुंचे। कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के साथ डीएफओ मगन सिंह डवर और वाइल्ड लाइफ डॉक्टर्स की टीम भी मौजूद रही।

कलेक्टर ऐसे लाए शावकों को भोपाल

बता दें कि वन विभाग का अमला घायल शावकों का मौके पर इलाज कर रहा था। ट्रेंकुलाइज के दौरान एक बाघिन आ गई थी। बाघिन की दहाड़ सुनकर वन विभाग का अमला जान बचाकर भागा। भागने के दौरान एसडीओ का पैर चोटिल हो गया। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क कर की मांग की। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया। घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन भेजी गई और ट्रेन के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह भी भोपाल से ट्रेन में रवाना हुए। दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। दोनों घायल शावाकों का इलाज अभी चल रहा है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • घायल शावकों
  • एक डिब्बे की विशेष ट्रेन
  • बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा