रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से प्रेरित होकर रजिया बी ने की घर वापसी, सनातन धर्म अपनाकर बनी नंदिनी
Pooja Kumari | Jan 24, 2024, 13:50 IST
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से प्रेरित होकर रजिया बी ने की घर वापसी, सनातन धर्म अपनाकर बनी नंदिनी
मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली रजिया बी ने सनातन धर्म अपना लिया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में बहुत बंदिशें थीं. मेरा सनातन संस्कृति के प्रति मेरा बचपन से ही लगाव रहा है।
BHOPAL. मप्र के जबलपुर की रहने वाली रजिया बी अब नंदिनी हो गई है। बता दें कि उन्होंने मंदिर पहुंचकर सनातनी परंपरा के अनुसार हिंदू धर्म अपनाया है। मंदिर के पुजारी ने नर्मदा के जल से रजिया बी से वैदिक मंत्रोच्चार करवाए और गुरुमंत्र दिया। रजिया बी का कहना है कि भगवान राम अयोध्या में विराजे हैं, तो मुझे भी घर वापसी चाहिए।
बता दें कि रजिया बी ने अपने इस फैसले के पीछे बड़ी वजह बताई है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज में महिलाएं हलाला और बुर्का प्रथा में जकड़ी हुई हैं। इसकी वजह से मुझे बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बचपन से ही रजिया का झुकाव हिंदू धर्म के प्रति रहा है। जानकारी के मुताबिक धर्म परिवर्तन के लिए उनके पति ने भी सहमति दे दी है। जल्द ही वे और उनके बच्चे भी हिंदू धर्म को अपनाएंगे।
रजिया ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हुई है और भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उसके बाद देशभर राम नाम का लहर है। वहीं रजिया बी ने अपना नाम बदलकर अब नंदिनी रख लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में अपने पति से बताया और पति ने उनके इस फैसले का समर्थन भी किया। उनका कहना है कि जब उनकी शादी हुई थी, उन्हें तभी हिंदू धर्म को अपनाना था। क्योंकि सनातनी संस्कृति में बेटियों को जन्म से देवी का रूप माना जाता है।
बता दें कि हिंदू धर्म सेना के संयोजक योगेश अग्रवाल ने कहा कि में आज नंदिनी का, पूर्व नाम रजिया बी का सनातन धर्म में वापसी पर स्वागत करता हूं। यहां नारियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज नंदिनी ने भी ये बात स्वीकार की है। सनातनी धर्म की अच्छाई से प्रभावित होकर ही नंदिनी ने घर वापसी की है।
हिंदू धर्म के प्रति बचपन से ही झुकाव
हिंदू धर्म में बेटियों को बचपन से ही पूजा जाता है
क्या कहा हिंदू धर्म सेना के संयोजक योगेश अग्रवाल ने
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari