MPPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू जल्द, इन विषयों में 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

Dolly patil | Oct 11, 2024, 13:23 IST
Share
होंगे
होंगे

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) ने सितंबर में सहायक प्राध्यापक परीक्षा ( Assistant Professor Exam ) परिणाम जारी किया था। अब इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार ( Interview ) होने हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) ने सितंबर में सहायक प्राध्यापक परीक्षा ( Assistant Professor Exam) परिणाम जारी किया था। अब इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार ( Interview ) होने हैं। कुछ विषयों में आवेदन करने की अंतिम तारीख गुरुवार को खत्म हो चुकी है।

अंग्रेजी विषय के लिए आवेदन

8 अक्टूबर को जारी हुए अंग्रेजी विषय के रिजल्ट के अभ्यर्थी 29 अक्टूबर तक बगैर लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे, हालांकि 19 सितंबर को जारी हुए संस्कृत व होम साइंस सब्जेक्ट के अभिलेख जमा करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर को खत्म हो गई।

इन विषयों के लिए देनी होगी लेट फीस

अब इन दो विषयों के अभ्यर्थी 11 से 18 अक्टूबर तक 3 हजार रुपए तथा 21 से 25 अक्टूबर तक 25 हजार रुपए लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित हैं।

इंटरव्यू की तारीखों का इंतजार

30 दिसंबर 2022 को अधिसूचना जारी होने के बाद पहले 8 विषयों की परीक्षा होते-होते डेढ़ साल लग गए। इसके बाद रिजल्ट आते-आते चार माह और बीत गए। अब इंटरव्यू की तारीखों का इंतजार है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इंटरव्यू की तारीख 15 दिन के भीतर ही जारी की जा सकती है।

इतिहास विषय को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही याचिका पर सुनवाई पर निर्णय आना बाकी है। जानकारी के मुताबिक पहले चरण के इन विषयों के इंटरव्यू होते ही कुछ दिनों में चयन सूची जारी कर जॉइनिंग दे दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग अलग-अलग कॉलेजों में उन्हें जॉइनिंग देगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • Madhya Pradesh News
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • इंदौर में एमपीपीएससी
  • Latest Madhya Pradesh News
  • Madhya Pradesh News Updates
  • Madhya Pradesh news hindi
  • assistant professor exam 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा