मध्य प्रदेश के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण, घर-घर दिए जाएंगे पीले चावल

Vikram Jain | Nov 21, 2023, 24:00 IST
Share
मध्य प्रदेश के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण, घर-घर दिए जाएंगे पीले चावल
मध्य प्रदेश के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण, घर-घर दिए जाएंगे पीले चावल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर एमपी के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण।

BHOPAL. राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं। हर कोई रामभक्त अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर अयोध्या में जनवरी 2024 में होने वाले श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा परिवारों को आमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए श्री राम मंदिर में पूजित अक्षत (पीले चावल) कलश पांच नवंबर को भोपाल आ चुके हैं। इन पूजित अक्षत कलश को भोपाल के गुफा मंदिर में रखा गया है। कलश की यहां वेदमंत्रों से पूजन की गई। अब इन अक्षत कलशों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया।

RAMLALAL (1).jpg
RAMLALAL (1).jpg

पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम ये हुए शामिल

पूजन कार्यक्रम के दौरान भोपाल सांसद महामंडलेश्वर प्रज्ञा भारती ठाकुर, महंत रामदास त्यागी महाराज, महंत अनिलानंद महाराज, महामंडलेश्वर राम भूषण दास महाराज, महंत राधा मोहन दास जी महाराज, महंत रविंद्र दास महाराज, सुदेश शांडिल्य महाराज, विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, विहिप प्रांताध्यक्ष पीतांबर राजदेव एवं संघ परिवार के अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, मध्य भारत प्रांत में आने वाले संगठन के 32 जिलों के प्रतिनिधि पूजित अक्षत कलश अपने जिलों में ले जाने के लिए उपस्थित रहे।

हिंदू संगठन घर-घर पहुंचाएंगे पीले चावल

इस अक्षत को एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच नगर ग्रामों में हिंदू परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। विहिप कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर इसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। विहिप ने देश को 45 भागों में बांटकर प्रत्येक भाग के लिए 27 जनवरी से 22 फरवरी के बीच में दर्शन की व्यवस्था की है। दर्शन के लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से 2 हजार 500 लोग 17 फरवरी को दर्शन करेंगे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Ayodhya Shri Ram Temple
  • अयोध्या श्री राम मंदिर
  • Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra
  • life consecration program of Shri Ram Lalla
  • invitation to 25 lakh families of MP
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
  • श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम
  • एमपी के 25 लाख परिवारों को आमंत्रण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं