IPS Ruchivardhan Mishra: अपने दिल की आवाज सुनना सीखिए, आपकी उड़ान को कोई सीमा रोक नहीं सकती
Manya Jain | Mar 08, 2026, 07:30 IST
IPS Ruchivardhan Mishra hearts wisdom meditation womens day
सफलता का रास्ता दिल की आवाज सुनने से शुरू होता है। मेडिटेशन और आंतरिक शांति के जरिए महिलाएं बड़े फैसले सटीकता से ले सकती हैं। खुद पर विश्वास रखें, क्योंकि दिल कभी गलत रास्ता नहीं दिखाता।
कहा जाता है कि दिल की बात सुनने के लिए पहले दिल को समझना और उससे जुड़ना सीखना पड़ता है। मेरा मानना है कि जब-जब लड़कियों और महिलाओं ने अपने दिल की आवाज सुनी है और पूरे विश्वास के साथ कोई फैसला लिया है, तब-तब उन्होंने असंभव को भी संभव करके दिखाया है।
महिलाओं को प्रकृति ने विशेष क्षमता दी है। इसे हम अंतर्ज्ञान (Intuition) या Heart’s Wisdom कह सकते हैं। यह वही आंतरिक शक्ति है, जो जीवन के छोटे-छोटे क्षणों से लेकर बड़े और निर्णायक फैसलों तक हमें सही दिशा में मार्गदर्शन देती है।
कई बार ऐसा होता है कि परिस्थितियां बहुत जटिल होती हैं, रास्ते स्पष्ट नहीं होते, लेकिन दिल के भीतर से उठने वाली एक शांत सी आवाज हमें सही निर्णय लेने का साहस देती है, लेकिन इस हृदयगत बोध को जागृत और विकसित करने के लिए नियमित अभ्यास भी उतना ही जरूरी है।
मेरे जीवन में भी इसका अनुभव कॉलेज के दिनों से ही शुरू हुआ, जब मैंने हार्टफुलनेस मेडिटेशन (Meditation) से हृदय के अभ्यास की शुरुआत की। धीरे-धीरे इस अभ्यास ने मुझे अपने भीतर की गहराइयों को समझने में मदद की। ध्यान केवल एकाग्रता बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि यह हमें आंतरिक संतुलन, भावनात्मक स्पष्टता और मानवीय मूल्यों से भी जोड़ता है।
जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां निर्णय लेना आसान नहीं होता...चाहे वह अपने करियर से जुड़ा हो, जीवनसाथी के चुनाव से जुड़ा हो या फिर जीवन की अन्य जिम्मेदारियों से।
मेरे जीवन में भी ऐसे अनेक क्षण आए। पुलिस सेवा जैसी चुनौतीपूर्ण नौकरी में हर दिन नए संघर्ष सामने आते हैं। कई बार ऐसे हालात होते हैं, जहां तुरंत निर्णय लेना पड़ता है और उन निर्णयों का असर बहुत व्यापक होता है। ऐसे समय में अपने दिल से जुड़कर शांत मन से सोचकर निर्णय लेना मेरे लिए हमेशा बहुत सहायक रहा है।
इसी तरह जब जीवन में परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां आईं, तब यह और भी महत्वपूर्ण हो गया कि घर में प्रेम, सद्भाव और सामंजस्य बना रहे। इन सभी परिस्थितियों में हृदय का यह अभ्यास मेरे लिए एक अचूक मार्गदर्शक साबित हुआ है।
आज जब जीवन में अनेक जिम्मेदारियां हैं और दिन बहुत व्यस्तता से भरे होते हैं, तब भी मैं अपने भीतर अद्भुत शांति, उत्साह, खुशी और संतुलन का अनुभव करती हूं। मेरे लिए जीवन की वास्तविक सफलता यही है कि हम हर पल को प्रसन्नता, संतुलन और पूर्णता के साथ जी सकें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं और बेटियों से यही कहना चाहूंगी कि अपने दिल की आवाज सुनना सीखिए। अपने आप को जानने और समझने के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालिए।
जब एक बार आपके हृदय से कोई सच्ची प्रेरणा मिले तो पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ जाइए। जीवन में कुछ भी असंभव नहीं होता। बस जरूरत है, अपने प्रति सच्चे और ईमानदार रहने की और अपने भीतर की शक्ति पर विश्वास करने की। क्योंकि जब एक महिला अपने दिल की आवाज को पहचान लेती है, तब उसकी उड़ान को कोई सीमा रोक नहीं सकती।
ये भी पढ़ें...
IAS Rajni Singh: सशक्त हो बेटी और संवेदनशील बेटा, यही है बेहतर समाज का रास्ता
IAS Jayti Singh: नेतृत्व के 7 ‘C’ हर महिला की ताकत...यही आईएएस जयती सिंह का मंत्र
IPS Anu Beniwal: समाज की सोच से नहीं, अपने आत्मविश्वास से रास्ते बनते हैं
IPS Nivedita Gupta: अपनी कामयाबियों के लिए दूसरों से प्रमाण-पत्र मांगना बंद कीजिए
ips ruchi vardhan mishra
महिलाओं के पास है Heart’s Wisdom
कई बार ऐसा होता है कि परिस्थितियां बहुत जटिल होती हैं, रास्ते स्पष्ट नहीं होते, लेकिन दिल के भीतर से उठने वाली एक शांत सी आवाज हमें सही निर्णय लेने का साहस देती है, लेकिन इस हृदयगत बोध को जागृत और विकसित करने के लिए नियमित अभ्यास भी उतना ही जरूरी है।
मेडिटेशन से मिली मदद
जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां निर्णय लेना आसान नहीं होता...चाहे वह अपने करियर से जुड़ा हो, जीवनसाथी के चुनाव से जुड़ा हो या फिर जीवन की अन्य जिम्मेदारियों से।
दिल से जुड़कर निर्णय लेना सही
इसी तरह जब जीवन में परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां आईं, तब यह और भी महत्वपूर्ण हो गया कि घर में प्रेम, सद्भाव और सामंजस्य बना रहे। इन सभी परिस्थितियों में हृदय का यह अभ्यास मेरे लिए एक अचूक मार्गदर्शक साबित हुआ है।
ips ruchi vardhan mishra
हर पल को खुशी से जीना ही सफलता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं और बेटियों से यही कहना चाहूंगी कि अपने दिल की आवाज सुनना सीखिए। अपने आप को जानने और समझने के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालिए।
जब एक बार आपके हृदय से कोई सच्ची प्रेरणा मिले तो पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ जाइए। जीवन में कुछ भी असंभव नहीं होता। बस जरूरत है, अपने प्रति सच्चे और ईमानदार रहने की और अपने भीतर की शक्ति पर विश्वास करने की। क्योंकि जब एक महिला अपने दिल की आवाज को पहचान लेती है, तब उसकी उड़ान को कोई सीमा रोक नहीं सकती।
ये भी पढ़ें...
IAS Rajni Singh: सशक्त हो बेटी और संवेदनशील बेटा, यही है बेहतर समाज का रास्ता
IAS Jayti Singh: नेतृत्व के 7 ‘C’ हर महिला की ताकत...यही आईएएस जयती सिंह का मंत्र
IPS Anu Beniwal: समाज की सोच से नहीं, अपने आत्मविश्वास से रास्ते बनते हैं
IPS Nivedita Gupta: अपनी कामयाबियों के लिए दूसरों से प्रमाण-पत्र मांगना बंद कीजिए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari