IAS Jayati Singh: नेतृत्व के 7 ‘C’ हर महिला की ताकत...यही आईएएस जयती सिंह का मंत्र

Manya Jain | Mar 07, 2026, 22:51 IST
Share
ias-jayati-singh-7-c-leadership-mantra-for-women
ias-jayati-singh-7-c-leadership-mantra-for-women

बड़वानी कलेक्टर IAS जयती सिंह ने महिलाओं के लिए नेतृत्व के 7 ‘C’ का मंत्र दिया है। उनका कहना है कि आलोचना से डरे बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही असली ताकत है।

हर वर्ष मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान है, जिन्होंने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज, व्यवसाय, शिक्षा, राजनीति और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है।

ias jayti singh
ias jayti singh
एक प्रभावी नेतृत्व के लिए कुछ मूलभूत गुण महत्वपूर्ण होते हैं, जिन्हें अक्सर नेतृत्व के 7 C (सेवन सी) कहा जाता है। ये गुण किसी भी महिला को न केवल सफल बनाते हैं बल्कि उसे एक प्रेरणादायक लीडर भी बनाते हैं।

1. कुशलता (Competence)

एक सशक्त महिला नेता वह होती है, जो अपने क्षेत्र में दक्ष और विशेषज्ञ होती है। जब किसी महिला के पास विशेष कौशल और ज्ञान होता है तो वह संगठन या समाज के लिए अनोखा और मूल्यवान योगदान दे सकती है, इसलिए लगातार सीखना और अपनी क्षमता को निखारना नेतृत्व की पहली सीढ़ी है।

2. रचनात्मकता (Creativity)

रचनात्मक सोच किसी भी नेता की पहचान होती है। महिलाएं स्वाभाविक रूप से समस्याओं को अलग दृष्टिकोण से देखने और नए समाधान खोजने में सक्षम होती हैं। जिज्ञासा और नवाचार की भावना उन्हें पारंपरिक सीमाओं से बाहर सोचने की ताकत देती है।

3. साहस और आत्मविश्वास (Courage & Confidence)

नेतृत्व का मतलब कई बार कठिन निर्णय लेना होता है। एक मजबूत महिला वही है, जो आलोचनाओं के बावजूद सही निर्णय लेने का साहस रखती है और अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है। अपने विचारों और निर्णयों पर भरोसा रखना ही असली नेतृत्व की पहचान है।

ias jayti singh 1
ias jayti singh 1

4. संचार (Communication)

एक सफल नेता वही है, जो अपने विचारों और दृष्टि को स्पष्ट और प्रभावी तरीके से व्यक्त कर सके। जब कोई महिला अपने सपनों और योजनाओं को उत्साह और स्पष्टता के साथ साझा करती है तो वह दूसरों को भी प्रेरित करती है।

5. मार्गदर्शन (Coaching)

एक सच्ची महिला नेता केवल खुद आगे नहीं बढ़ती, बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर देती है। वह अपने अनुभव और ज्ञान से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देती है और भविष्य के नेताओं को तैयार करती है।

6. नैतिकता/ईमानदारी (Compass – Integrity)

मजबूत नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के साथ काम करना तथा यह सुनिश्चित करना कि ईमानदारी किसी भी परिस्थिति में समझौता करने योग्य न हो।

7. सामाजिक जिम्मेदारी (Citizenship)

केवल संगठन के लाभ तक सीमित न रहकर समाज, कर्मचारियों और पर्यावरण पर अपने कार्यों के प्रभाव को भी ध्यान में रखना और उसके प्रति जिम्मेदारी निभाना।

आईएएस जयति सिंह

ये भी पढ़ें...

IAS Preeti Maithil: आज महिला दिवस पर चाची, काकी, मामी, मौसी, दादी, बुआ को सलाम पहुंचे!

IAS Ruchika Chauhan: जीवन में आने वाले अस्थायी आकर्षण और भटकाव को अपने रास्ते की बाधा न बनने दें

IPS Nivedita Gupta: अपनी कामयाबियों के लिए दूसरों से प्रमाण-पत्र मांगना बंद कीजिए

IAS Bidisha Mukherjee: 16 साल में शादी की चिंता, 20 में शादी, मां बनने के 12 दिन बाद इंटरव्यू और फिर बनीं MPPSC टॉपर

Tags:
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • Citizenship
  • आईएएस जयति सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग