IAS Preeti Maithil: आज महिला दिवस पर चाची, काकी, मामी, मौसी, दादी, बुआ को सलाम पहुंचे!

Manya Jain | Mar 07, 2026, 19:09 IST
Share
IAS Preeti Maithil
IAS Preeti Maithil

आईएएस प्रीति मैथिल ने महिला दिवस पर उन चाची, ताई और माताओं को सलाम किया है जो बिना किसी क्रेडिट के समाज और परिवार का निर्माण करती हैं। यह संदेश घर को स्वर्ग बनाने वाली महिलाओं के नाम है।

महिला दिवस न केवल आर्थिक रूप से सक्षम अपने पैरों पर खड़ी महिलाओं का दिन है, बल्कि उन स्त्रियों का भी है, जिन्होंने अपने बच्चों, अपने परिवार ही नहीं... अपने गांव, अपने मोहल्लों, अपने मायकों और अपनी ससुरालों को अपने प्रेम और जिजीविषा से अपने हाथों में संभाला है। यह दिन उन सब चाचियों का है, जो शादी-ब्याह के मौके पर घर-आंगन में इकट्ठा हो जाती हैं।

IAS Preeti Maithil GM TRIFED
IAS Preeti Maithil GM TRIFED

हर महिला को महिला दिवस की बधाई

उन बड़ी बहुओं का भी है, जो 20-25 लोगों का भोजन ऐसे ही मुस्कराकर बना देती हैं। उन बुआओं का, जो आगे बढ़कर भाई के कंधे पर हाथ रख देती हैं, जब उनके पिताजी नहीं रहे। वो काकी-ताई, जो नई भाभियों को पूजा-पाठ सिखाकर अपने कुटुंब में मिलाती हैं...और बेटियां जो द्वार पर रंगोली और दीवार पर संझा बनाती हैं। दादी-नानी, जो नाती-पोतों को देखकर लहलहाती हैं और माएं जो सब कुछ अपने मन अपनी आंखों में समेट लेती हैं।

IAS priti maithil nayak
IAS priti maithil nayak

हर महिला डिजर्व करती हैं क्रेडिट

वो औरतें जिनकी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने में निकल गई। कभी खुद के, कभी अपनी देवरानियों के और कभी पड़ोसियों तक के। वो बहुएं जिनकी आधी उम्र अपने सास-ससुर की तीमारदारी में कटी। वो पत्नियां, जिनके बिना पति अपनी दवाएं तक समय पर नहीं खा पाते...जो अस्पताल में सिर की तरफ बैठकर हाथ से माथा सहला देती हैं।

और वो सब भी जो महीने-महीने भर के व्रत करती हैं, नजर उतारती हैं और काजल के टीके लगा देती हैं। जो शाम को आंगन बुहारती हैं और मंदिर में दीपक रखती हैं। निर्माण केवल सड़कों, पुलों और अट्टालिकाओं का ही नहीं होता, निर्माण समाज का भी होता है...और समाज की निर्माता, एक स्त्री है।

आज महिला दिवस पर उन सब चाची, काकी, मामी, मौसी, दादी, बुआ को सलाम पहुंचे। आप को उतना क्रेडिट दिया नहीं जाता, जितना आप लोग deserve करती हो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Happy womens day to the makers of homes, societies and humanity.
ये भी पढ़ें...

IAS Ruchika Chauhan: जीवन में आने वाले अस्थायी आकर्षण और भटकाव को अपने रास्ते की बाधा न बनने दें

IPS Nivedita Gupta: अपनी कामयाबियों के लिए दूसरों से प्रमाण-पत्र मांगना बंद कीजिए

IAS Bidisha Mukherjee: 16 साल में शादी की चिंता, 20 में शादी, मां बनने के 12 दिन बाद इंटरव्यू और फिर बनीं MPPSC टॉपर

IPS Simala Prasad: आलोचना से मत घबराइए, परिणाम ही सबसे बड़ा जवाब होता है

Tags:
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • Womens Day
  • महिला दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती