मप्र विधानसभा के नए पी एस समेत कई अफसरों के पेंशन खातों में गड़बड़ी, प्रदेशभर में हो रही जांच

Ravi Awasthi | Sept 30, 2025, 20:09 IST
Share
NPS
NPS

मध्य प्रदेश के अनेक विभागों में अधिकारी,कर्मचारियों के पेंशन खातों में बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आईं हैं। इन्हें लेकर प्रदेशभर में अब जांच की जा रही है।

रवि अवस्थी,भोपाल।

प्रदेश के सरकारी महकमों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों,कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में गड़बड़ी सामने आई है। इनमें विधानसभा के नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा भी शामिल हैं। कोष एवं लेखा विभाग ने करीब दो माह पहले सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर प्रदेशस्तर पर ऐसे मामलों की जांच करने के लिए कहा है।

कई विभागों में पेंशन खाते दुरुस्त नहीं

GPF 1
GPF 1


अधिकारिक सूत्रों के अनुसार,कोष एवं लेखा विभाग में एनपीएस एवं जीपीएफ खातों की सघन जांच की गई। इसके बाद अधिकतर विभागों में ऐसे मामले सामने आए,जिनकी नियुक्तियां तो 1जनवरी 2005 के बाद की हैं,लेकिन येन-केन कारणों से इन्होंने नेशनल सिक्युरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड(NSDL)से परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर(PRAN) ​हासिल कर लिया। जबकि,मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2005 यो इसके बाद नियु​क्त् लोकसेवकों के लिए राष्ट्रीय पेंशन स्कीम(NPS) लागू है।

यह भी पढ़ें.. Madhya Pradesh के पेंशनर्स की E KYC की समस्या होगी दूर ! सरकार ने उठाया ये कदम

विस के नए प्रमुख सचिव का नाम भी शामिल

arvind sharma
arvind sharma


इस तरह के प्रकरणों में विधानसभा के नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा का नाम भी शामिल हैं। दरअसल,शर्मा की सेवाएं प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह की पहल पर लोकसभा से करीब डेढ़ साल पहले मप्र विधानसभा में मर्ज की गई।

सेवानिवृति की कगार पर बैठे शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा में आते ही सचिव बने। यहां उन्हें 62 साल की आयु तक सेवाएं दे सकने वाली सुविधा का लाभ तो मिला ही,वह पहले दिन से ही प्रमुख सचिव पद के दावेदार भी बन गए। वह एक अक्टूबर से मप्र विधानसभा के नए प्रमुख सचिव होंगे।

आयु के मान से उनका कार्यकाल करीब डेढ़ साल का होगा है,लेकिन माना जा रहा है कि वह 16वीं विधानसभा के समापन तक प्रमुख सचिव रहेंगे। शर्मा की नियुक्ति लोकसभा में रहने से उन्हें पहले से प्राण नंबर आवंटित है,लेकिन मप्र में सेवा में आते ही उनका खाता इसी साल 19 जनवरी को एनपीएस में दर्ज कर दिया गया था। इसमें अब सुधार कर मप्र स्टेट जीपीएफ में बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें.. हाईकोर्ट का फैसला : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण से पहले की सेवा भी अब पेंशन में जोड़ी जाएगी

यह भी पढ़ें.. अनोखा नवाचार : उच्च शिक्षा विभाग ने आरोपी से कहा-अपनी जांच कर सात दिन में दो रिपोर्ट

विभाग प्रमुख गल्तियां सुधरवाने में बेपरवाह

NPS 2
NPS 2


आयुक्त,कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार ने गत 6 अगस्त को सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखा था। इसमें आगामी एक माह में पेंशन खातों की त्रुटियां सुधरवाने का आग्रह किया गया था,लेकिन विभाग प्रमुख इस मामले में बेपरवाह बने हुए हैं।

आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा ने ही गत 19 सितंबर को महाविद्यालय स्तर पर उक्त निर्देश देने के दिए। इसके दस दिन बाद विभाग ने यह पत्र कॉलेजों को लिखा। विभाग को इस मामले में सुध तब आई जब विभागीय एसीएस अनुपम राजन ने अपने दूसरे वि​भाग संसदीय कार्य का पत्र उच्च शिक्षा आयुक्त को देकर इसका क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें.. Madhya Pradesh में उच्च शिक्षा के बुरे हाल | असिस्टेंट प्रोफेसर के 70% पद खाली

अब जिम्मेदारी तो विभाग प्रमुखों की है: लक्षकार

त्रुटिपूर्ण पेंशन खातों को लेकर आयुक्त कोष एवं लेखा आईएएस भास्कर लक्षकार ने कहा कि अनेक विभागों के पेंशन खातों में इस तरह की त्रुटियां हैं। यह बात संज्ञान में आते ही उन्होंने पत्र लिखकर खातों में सुधार का आग्रह किया है। अब यह जिम्मेदारी विभाग प्रमुखों की है। वह जल्दी से जल्दी अपने मातहतों के पेंशन खातों को दुरुस्त कराएं ताकि उन्हें सेवानिवृति उपरांत परेशानी का सामना न करना पड़े।



Tags:
  • मप्र विधानसभा
  • विभाग
  • आयुक्त
  • आईएएस भास्कर लक्षकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा