शराब कारोबारी सोम डिस्टलरीज ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी विभाग की छापेमार कार्रवाई, 5 राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी
Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
शराब कारोबारी सोम डिस्टलरीज ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी विभाग की छापेमार कार्रवाई, 5 राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी
आयकर विभाग की टीम ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। आईटी की टीमों ने भोपाल और रायसेन में शराब कारोबारी सोम डिस्टलरीज ग्रुप के ठिकानों पर रेड की है।
पवन सिलावट, BHOPAL/RAISEN. आयकर विभाग की टीम ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। आईटी की टीमों ने भोपाल और रायसेन में शराब कारोबारी सोम डिस्टलरीज ग्रुप के ठिकानों पर रेड की है। अरोड़ा बंधुओं के 3 ठिकानों पर यह कार्रवाई एकसाथ की गई। आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायत पर यह कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है। विभाग ने मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई की है।
तड़के सुबह मारा छापा
आयकर विभाग की टीमों ने तड़के सुबह ही गुलमोहर, त्रिलंगा और एमपी नगर में स्थित सोम ग्रुप के दफ्तरों पर दबिश दी। आईटी टीमों के साथ आए सीआरपीएफ जवानों ने ग्रुप के दफ्तरों के बाहर पहरा बैठा दिया। जिसके बाद टीमों ने दफ्तरों में सर्चिंग शुरु कर दी है।
चल रहा ताबड़तोड़ कार्रवाईयों का सिलसिला
बता दें कि 20 दिन पहले ही आयकर विभाग ने सीहोर के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा था। उस दौरान कंपनी के देश भर में स्थित 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई में टीम ने कंपनी के कई कंप्यूटर्स की हार्डडिस्क और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे। जिसके बाद अब सोम डिस्टलरीज के ग्रुप पर यह कार्रवाई की जा रही है।
5 राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी
आयकर विभाग की टीम ने भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन के साथ-साथ 5 राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापे डाले हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु के ठिकानों पर भी कार्रवाई शामिल है। इतनी बड़ी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari