भोपाल में मंत्री के और पूर्व मुख्य सचिव के करीबियों पर IT के छापे
Raj Singh | Dec 18, 2024, 10:25 IST
MINISTER
राजधानी भोपाल के कस्तूरबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश शर्मा और राजकुमार सिकरवार के यहां इनकम टैक्स ने छापा मारा है। बता दें कि सारा मामला अवैध पैसे को वाइट करने का है।
राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। आयकर विभाग ने कई जगह छापे मारे हैं। इन छापों में जमीन के बहाने काला पैसा सफेद करने की बात उजागर हो रही है। thesootr को मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश शर्मा के यहां इनकम टैक्स ने छापा मारा है। राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं और जमीनों से जुड़ा कारोबार भी करते हैं। इसके अलावा राजकुमार सिकरवार और रामवीर सिंह सिकरवार के यहां भी छापे पड़े हैं। सारा खेल जमीनों से जुड़े कारोबार का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मौके पर 25-30 CRPF जवान मौजूद हैं। बता दें कि शर्मा पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी विश्वनाथ साहू के यहां आईटी के छापे की खबर है। जानकारी ऐसी भी है कि मंत्री के करीबी राजकुमार सिकरवार के आकृति गार्डन स्थित निवास पर भी इनकम टैक्स ने छापा मारा है।
![II BHIBAG]()
Bhopal IT Raid : जमीन के इस खेल में नेता-अफसर और बिल्डर सब खिलाड़ी
इसके अलावा दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल, रूपम शिवानी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। ये सभी जमीन की खरीद ब्रिकी का काम करते हैं। दीपक भावसर पूर्व मंत्री के करीबी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री समेत कई आईपीएस ऑफिसर पर भी इस कार्रवाई की गाज गिर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार सिकरवार और रामवीर सिकरवार के यहां भी छापे की कार्रवाई की गई है।
![II BHIBAG]()
जानकारी के अनुसार इनके भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ में कई जमानें हैं। आपको बता दें कि इनकम टैक्स ने 8-10 जगहों पर ये छापेमार कार्रवाई की है।
बता दें कि राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं और साथ ही भोपाल में क्रेशर संचालकों के संगठन का नेतृत्व भी करते रहे हैं। उनका कारोबार राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में फैला हुआ है, जहां वे खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन का काम करते हैं। इसके अलावा, वे बिल्डर कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।
मौके पर 25-30 CRPF जवान मौजूद
II BHIBAG
Bhopal IT Raid : जमीन के इस खेल में नेता-अफसर और बिल्डर सब खिलाड़ी
इनके यहां भी IT का छापा
II BHIBAG
जानकारी के अनुसार इनके भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ में कई जमानें हैं। आपको बता दें कि इनकम टैक्स ने 8-10 जगहों पर ये छापेमार कार्रवाई की है।
खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन का काम करते हैं राजेश शर्मा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari