एमपी के इस जिले में कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, जानें पूरा मामला

Raj Singh | Mar 22, 2025, 15:20 IST
Share
KARMCHARI
KARMCHARI

कृषि उपज मंडी को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। किसानों को अधिक सुविधा देने और बढ़ती धान की आवक को सही तरीके से संभालने के लिए मंडी प्रशासन ने शासकीय अवकाश के दिनों में भी मंडी खोलने का फैसला किया है।

मध्‍य प्रदेश केइटारसी में कृषि उपज मंडी को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। किसानों को अधिक सुविधा देने के लिए और बढ़ती धान की आवक को सही तरीके से संभालने के लिए मंडी प्रशासन ने शासकीय अवकाश के दिनों में भी मंडी खोलने का फैसला लिया है। मंडी समिति के सचिव अरविंद परिहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 मार्च से 29 मार्च तक सातों दिन मंडी खुलेगी। इस दौरान हर दिन नियमित रूप से धान की नीलामी और तौल का काम होगा, जिसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।

किसानों की सुविधा के लिए कर्मचारी की छुट्टियां रद्द

मंडी प्रशासन ने किसानों के लाभ के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस फैसले का उद्देश्य है कि धान की नीलामी और तौल का काम बिना किसी व्यवधान के चलता रहे। इससे मंडी में हो रही धान की आवक को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके और किसानों को समय पर उनके उत्पाद का मूल्य मिल सके। इस आदेश को अतिरिक्त विकास अधिकारी (राजस्व) और भारसाधक अधिकारी मंडी ने जारी किया है।
ये भी खबर पढ़ें... धान खरीदी घोटाले पर BJP विधायक अजय विश्नोई ने उठाए सवाल, अपनी ही सरकार को घेरा

कर्मचारियों की कमी और इसके कारण समस्याएं

हालांकि, मंडी प्रशासन ने अतिरिक्त समय में काम करने का फैसला लिया है, लेकिन मंडी को कर्मचारियों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इटारसी कृषि उपज मंडी में 72 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से आधे से अधिक वर्षों से खाली पड़े हैं। फिलहाल केवल 32 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें कुछ महिलाएं और विकलांग कर्मचारी भी शामिल हैं।

इसके अलावा, मंडी की सुरक्षा और नीलामी प्रक्रिया का काम भी इसी सीमित स्टाफ के द्वारा किया जा रहा है। इस समस्या को लेकर मंडी बोर्ड ने नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी से 6 कर्मचारियों को इटारसी मंडी में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था, लेकिन अब तक तीन कर्मचारी ही अपनी ड्यूटी जॉइन कर पाए हैं। इससे मंडी प्रशासन को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब

किसानों से अपील

मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि धान की नीलामी और तौल की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। प्रशासन ने इस संबंध में राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल, कलेक्टर नर्मदापुरम, व्यापारी संगठनों और मीडिया को भी सूचना दी है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • सरकारी कर्मचारी
  • कृषि
  • इटारसी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी
  • इटारसी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई