धान खरीदी घोटाले पर BJP विधायक अजय विश्नोई ने उठाए सवाल, अपनी ही सरकार को घेरा

Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 15:18 IST
Share
Mp vidhan sabha dhan kharidi
Mp vidhan sabha dhan kharidi

जबलपुर के पाटन से विधायक अजय विश्नोई ने विधानसभा में धान खरीदी घोटाला मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। इसपर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने उनका समर्थन किया।

मध्य प्रदेश में धान खरीदी में 5 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर हुआ है, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। इस मामले को लेकर जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने विधानसभा के बजट सत्र में अपनी ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। वहीं, रहली से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी इस मुद्दे पर उनका समर्थन करते नजर आए।

एक महीने बाद भी जांच अधूरी

अजय विश्नोई ने चिंता जताई कि फर्जी आरओ (रिलीज ऑर्डर) जारी किए गए थे, जिन पर ट्रकों के नंबर दर्ज थे। जब ये ट्रक ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना जैसे शहरों की ओर जाते हैं, तो कई टोल नाकों को पार करते हैं। ऐसे में जांच करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बावजूद इसके, एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग की कि जांच को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएं।

तीन अहम मुद्दों पर पूछा सवाल

  • फर्जीवाड़े को रोकने की जरूरत – विश्नोई ने बताया कि धान मिलिंग के लिए उठाया जाता है, लेकिन वास्तव में ले जाया नहीं जाता। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, मिलिंग चार्ज और प्रोत्साहन राशि तो ली जाती है, लेकिन धान को वहीं बेच दिया जाता है। उन्होंने मंत्री से पूछा कि क्या भविष्य में इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए कोई नीति बनाई जाएगी?
  • उपार्जन प्रक्रिया में सुधार जरूरी – उन्होंने कहा कि उपार्जन का कार्य सहकारी समितियों के जरिए होता है, लेकिन कई समितियां डिफॉल्टर हो चुकी हैं। सबसे चिंताजनक यह है कि जिन कर्मचारियों की वजह से समितियां डिफॉल्टर हुईं, उन्हें ही दूसरी समितियों में फिर से खरीदी के काम में लगाया जा रहा है।
  • किसानों के भुगतान और ऑपरेटरों की जांच – विश्नोई ने किसानों के लंबित भुगतान पर चिंता जताई और पूछा कि उन्हें भुगतान कब तक मिलेगा। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका की जांच की मांग भी की, क्योंकि वे 89 दिन के ठेके पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से काम करते हैं।

271 किसानों का जल्द होगा भुगतान

BJP विधायक के सवाल पर सरकार की तरफ से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि जहां भी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन सभी मामलों में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक द्वारा उठाए गए किसानों के भुगतान के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है। वर्तमान में 271 किसानों का भुगतान लंबित है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें: एमपी में 40 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, ब्याजमुक्त फसल ऋण की घोषणा

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया समर्थन

इस दौरान पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि विश्नोई जी ने जिस मुद्दे को उठाया है, वह एक आपराधिक मामला होने के चलते ईओडब्ल्यू जांच के दायरे में आता है। उन्होंने सुझाव दिया कि चूंकि उपार्जन की प्रक्रिया में कई विभाग शामिल होते हैं, जैसे खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग, इसलिए इस मामले की व्यापक जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें: गेहूं समर्थन मूल्य: एमपी में किसानों के लिए जरूरी खबर, इतने तारीख तक करा लें पंजीयन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
  • धान किसान
  • BJP MLA अजय विश्नोई
  • मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र
  • mp Vidhansabha Budget session
  • एमपी विधानसभा कांग्रेस हंगामा
  • GOPAL BHARGAV
  • gopal singh
  • mp vidhan sabha
  • Budget Session 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि