बरगी बांध से छोड़ा जाएगा अब दोगुना पानी, खुल रहे हैं 9 गेट
Neel Tiwari | Aug 03, 2024, 16:58 IST
बरगी बांध के खुलेंगे 9 गेट
बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री ने बताया बरगी बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए शनिवार 3 अगस्त को 2 गेट खोले जाएंगे जिसके बरगी बांध के कुल 9 गेट खुल जाएंगे।
JABALPUR. यदि आप जबलपुर से लगे नर्मदा तट पर स्नान या पिकनिक का प्लान बना रहे हैं तो उसे कैंसिल कर दें क्योंकि शाम 5 बजे के बाद नदी का जल स्तर तेजी से 8 से 10 फुट बढ़ने वाला है।
बरगी बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए शनिवार 3 अगस्त को 2 गेट खोले जाएंगे जिसके बरगी बांध के कुल 9 गेट खुल जाएंगे। वहीं पहले खोले गए 7 गेटों को भी और खोला जाएगा जिससे अभी की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा तेजी से पानी छोड़ा जाएगा।
बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शनिवार की शाम 5 बजे 7 गेटों को बढ़ाते हुए 9 गेट खोले जायेंगे। इनकी औसत ऊंचाई 1.72 मीटर होगी और इनसे 2180 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की निकासी होगी। इसके बाद नदी में पानी 8 से 10 फुट तक बढ़ जाएगा, इसलिए नागरिकों से भी सावधानी बरतते हुए घाटों से उचित दूरी बनाए रखने का निवेदन किया गया है।
शनिवार 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांध का जल स्तर 420.55 पहुंच गया है और बांध 82 प्रतिशत भर चुका है। वर्तमान में बांध में 2 हजार 166 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा है। बरगी बांध से अभी सात गेटों से 1007 क्युमेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते बांध में पानी को नियंत्रित रखने अब कुल 9 गेट खोले जा रहे हैं।
9 गेटों से निकलेगा दोगुना से ज्यादा तेजी से पानी
बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शनिवार की शाम 5 बजे 7 गेटों को बढ़ाते हुए 9 गेट खोले जायेंगे। इनकी औसत ऊंचाई 1.72 मीटर होगी और इनसे 2180 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की निकासी होगी। इसके बाद नदी में पानी 8 से 10 फुट तक बढ़ जाएगा, इसलिए नागरिकों से भी सावधानी बरतते हुए घाटों से उचित दूरी बनाए रखने का निवेदन किया गया है।
82 प्रतिशत भर गया बरगी बांध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman