भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद शांत कराने आईं थी घर से बाहर
Neel Tiwari | Jun 07, 2026, 12:45 IST
jabalpur bjp leader sangeeta rajak dies
जबलपुर की महिला भाजपा नेता संगीता रजक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। देर रात घर के बाहर हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची संगीता के हाथ से कथित तौर पर ट्रिगर दब गया और गोली पेट में लग गई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- जबलपुर के न्यू शोभापुर इलाके में भाजपा नेत्री की गोली लगने से हुई मौत।
- भाजपा नेत्री संगीता रजक को उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई।
- गंभीर हालत में हैदराबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
- कुछ दिन पहले उनके घर पर हमला और वाहन में तोड़फोड़ की शिकायत भी हुई थी।
- पुलिस दुर्घटना, विवाद और अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
विवाद बना हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि रात करीब एक से दो बजे के बीच उनके घर के बाहर कुछ लोगों द्वारा शोर-शराबा और गाली-गलौज की जा रही थी। आवाज सुनकर संगीता रजक अपने पति बंटी रजक के साथ घर से बाहर निकलीं। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
ade34f5d-2e7
तनाव बढ़ा तो घर से लेकर आईं लाइसेंसी पिस्टल
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार इसी दौरान हड़बड़ाहट और अफरा-तफरी मच गई। इसके दौरान पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ीं।
हैदराबाद का ओमेगा अस्पताल
तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उन्हें मृत (भाजपा नेत्री की मृत्यु) घोषित कर दिया।
ddbe96ad-8dc
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि देर रात घर के बाहर विवाद किस कारण से हो रहा था और इस विवाद में कौन-कौन लोग शामिल थे।
पहले भी हो चुका हमला
इस मामले की शिकायत उनके पति बंटी रजक ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुराने विवादों और हालिया घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच की जा रही है। इससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।
राजनीति में सक्रिय थीं संगीता रजक
हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी, लेकिन वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं और आगामी चुनावों की तैयारी भी कर रही थीं।
पूरा परिवार रहा राजनीति में सक्रिय
ये खबरें भी पढ़िए...
सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट
जिन अपराधियों को सुनाई सजा, उन्हीं के बीच कट रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की रातें
रेप केस में जेल गए एसडीएम अरविंद माहौर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बुलाना पड़ा
जबलपुर न्यूज: धर्मांतरण के आरोप पर बवाल: चर्च में हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस कर रही पूछताछ
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari