Facebook विज्ञापन से ऑनलाइन कपड़े खरीदना पड़ा भारी, लग गया लाखों का चूना
Vikram Jain | Mar 22, 2025, 16:49 IST
सांकेतिक फोटो
जबलपुर के एक कारोबारी को फेसबुक पर एक कपड़े कंपनी का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना महंगा पड़ा। कारोबारी ने ऑनलाइन कपड़े खरीदे, लेकिन कंपनी ने उन्हें फर्जी रसीद भेजकर लाखों की धोखाधड़ी कर ली। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर से व्यापारी से लाखों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर कपड़ों का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करने के चक्कर में फंसे व्यापारी के साथ सवा चार लाख रुपए की ठगी हो गई। कपड़ों के ऑर्डर की फर्जी रसीद भेजकर कंपनी संचालक द्वारा व्यापारी के साथ ठगी की गई। अब मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि जबलपुर में कपड़ा दुकान संचालक नीलेश मसीह निवासी कैरव्ज कंपाउंड निवासी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नीलेश मसीह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ऑनलाइन सर्चिंग कर रहे थे, इस दौरान उनकी नजर 'द इंडियन क्लोथिंग कंपनी' के विज्ञापन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने कंपनी के संचालक दुग्गल दुलाल के कर्मचारी विकास से संपर्क किया। इसके बाद चर्चा कर कर्मचारी ने उन्हें कपड़ों के सैम्पल भेजे। (Jabalpur News)
ये खबर भी पढ़ें... SI का अनूठा प्रयास, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई वेबसाइट, ठगी से बचने के लिए टिप्स और क्विज
व्यापारी नीलेश ने सैंपल पसंद आने के बाद कंपनी से 1100 कपड़े ऑर्डर किए, जिनमें जींस, साड़ी, टी शर्ट, जैकेट, हुडी और सलवार सूट समेत कई आइटम थे। कंपनी के संचालक ने उन्हें एक क्यूआर कोड भेजा, जिसके माध्यम से नीलेश ने 4 लाख 27 हजार 908 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वॉट्सऐप पर उन्हें माल डिलीवरी की रसीद भेजी गई। अब नीलेश अपने ऑर्डर किए गए कपड़ों के इंतजार में थे।
ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए सुविधा, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
इस दौरान जब निर्धानित तारीख के बाद भी माल नहीं आया तो नीलेश ने कोरियर कंपनी पहुंचकर संपर्क किया और अपने ऑर्डर को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने भेजी गई रसीद भी दिखाई। जिसके बाद पता चला कि कंपनी से भेजी गई रसीद फर्जी है। रसीद के फर्जी होने की बात सुनकर हैरान-परेशान हो गए। इसके बाद नीलेश ने कंपनी से संपर्क किया, तो कंपनी ने और 25 हजार रुपए मांगे गए।
ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर 'लड़की' बनकर करता था ठगी, QR कोड से ऐंठे पैसे, पकड़े जाने पर किया ये ड्रामा
अब कपड़ा दुकान संचालक नीलेश मसीह ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
✅ जबलपुर के कारोबारी को फेसबुक पर कपड़ों के विज्ञापन देखकर ठगी का शिकार होना पड़ा।
✅ कारोबारी ने 4 लाख 27 हजार रुपए ट्रांसफर किए, लेकिन कपड़े नहीं मिले।
✅ भेजी गई रसीद फर्जी थी और कंपनी ने और पैसे की मांग की।
✅ सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश जारी है।
✅ यह घटना ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया पर बढ़ती धोखाधड़ी को उजागर करती है।
ये खबर भी पढ़ें... ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड
जबलपुर न्यूज | व्यापारी से ठगी | online fraud
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... SI का अनूठा प्रयास, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई वेबसाइट, ठगी से बचने के लिए टिप्स और क्विज
1100 कपड़ों का ऑर्डर और फर्जी रसीद
ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए सुविधा, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
ऑर्डर की रसीद निकली फर्जी
ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर 'लड़की' बनकर करता था ठगी, QR कोड से ऐंठे पैसे, पकड़े जाने पर किया ये ड्रामा
व्यापारी ने पुलिस से की शिकायत
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ कारोबारी ने 4 लाख 27 हजार रुपए ट्रांसफर किए, लेकिन कपड़े नहीं मिले।
✅ भेजी गई रसीद फर्जी थी और कंपनी ने और पैसे की मांग की।
✅ सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश जारी है।
✅ यह घटना ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया पर बढ़ती धोखाधड़ी को उजागर करती है।
ये खबर भी पढ़ें... ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड
जबलपुर न्यूज | व्यापारी से ठगी | online fraud
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari