सोशल मीडिया पर 'लड़की' बनकर करता था ठगी, QR कोड से ऐंठे पैसे, पकड़े जाने पर किया ये ड्रामा

Vikram Jain | Mar 15, 2025, 23:35 IST
Share
mp rewa fake girl voice online fraud qr code scam
mp rewa fake girl voice online fraud qr code scam

मध्य प्रदेश के रीवा में सोशल मीडिया पर लड़की बनकर ठगी करने वाले युवक का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी लड़की की आवाज निकालने में माहिर था और सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो लगाकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाता था। जानें पूरा मामला

आजकल सोशल मीडिया धोखाधड़ी करने का नया अड्डा बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए लड़की बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया, वह अपनी आवाज बदलकर लड़कों से प्यार भरी बातें करता और फिर प्रेम जाल में फंसाकर QR कोड भेजकर पैसे ऐंठ लेता। जब एक युवक ने उसे सामने मिलने के लिए कहा, तो उसकी सच्चाई उजागर हो गई। पकड़े जाने आने के डर से युवक ने खुद को 'गायब' करने की साजिश रची और खंडहर में छुप गया। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से उसे खोज निकाला और पूरा मामला सामने आ गया।

'लड़की' की आवाज में प्रेमजाल और ठगी

दरअसल, रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के मानिकवार गांव का निवासी विपिन रजक लड़कियों की तरह आवाज निकालकर बातें कर सकता था। लेकिन उसने अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल धोखाधड़ी और रुपए ठगने के लिए किया। उसने जल्द पैसा कमाने और अमीर बनने की चाहत में लड़की की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फिर लड़कों से प्यार का नाटक शुरू की। वह लड़कियों की आवाज में लड़कों से प्यार भरी बातें करके उन्हें प्रेम जाल में फंसाता। जब लड़के उस पर भरोसा कर लेते, तो QR कोड भेजकर पैसे मंगवाता। वह गर्लफ्रेंड बनकर कई लोगों से ठगी कर चुका था।

ये खबर भी पढ़ें... ठगी का नया पैंतरा, ठगों ने रातों-रात कई दुकानों पर लगाए फर्जी QR कोड

प्रेमी मिलने पहुंचा तो सामने आ गई हकीकत

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच कहानी में नया मोड़ सामने आया और जब इश्क में फंसे एक युवक बिपिन रावत को शक हो गया। उसने गर्लफ्रेंड बने विपिन रजक से मुलाकात की इच्छा जताई और मिलने बुलाया। उसने 'लड़की' से मिलने की जिद की। लेकिन आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। एक दिन युवक अचानक कॉल करता हुआ सीधे विपिन रजक के पास जा पहुंचा। वहां जाकर देखा तो सब मामला फर्जी था और पूरा खेल खुल गया। युवक ने तुरंत ही ठग को रंगे हाथ पकड़कर उसका फोन छीन लिया, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला।

ये खबर भी पढ़ें... रोजगार का सपना दिखाया, डाक्यूमेंट लिए, पैसे ऐंठे और रातों-रात भाग गई माइक्रो फाइनेंस कंपनी

पकड़े जाने के डर से खंडहर में छुपा

जब बिपिन रावत ने ठगी का राज खोला तो आरोपी डर गया और मौके भाग निकला, वह गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खंडहर में जाकर छुप गया। फिर शातिर युवक ने खुद के अपहरण की अफवाह फैलाई। उसने परिजनों से कहा कि कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और खंडहर से बरामद किया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उससे सारी सच्चाई उगल दी और सारा भांडा फूट गया।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में होली के दिन 1190 सड़क हादसे, राजधानी भोपाल में एक्सीडेंट 135% बढ़े

QR कोड से करता था ठगी, पुलिस ने किया खुलासा

रीवा के एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए युवक को खंडहर से बरामद किया है। यह युवक सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ठगी करता था। वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर लड़की की फोटो लगाकर लोगों से बातचीत करता था। उनकी भावनाओं से खेलता और QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाता। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने कितने लोगों से ठगी की थी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... मऊगंज में आदिवासियों का पुलिस पर हमला, ASI की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

सोशल मीडिया फ्रॉड से बचें!

✅ पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी है।

✅ अनजान लोगों से ऑनलाइन चैटिंग करते समय सतर्क रहें।

✅ किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने से पहले उसकी पहचान सत्यापित करें।

✅ QR कोड स्कैन करने से पहले जांच लें कि वह किस उद्देश्य से भेजा गया है।

✅ अगर किसी पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करें।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • रीवा न्यूज
  • धोखाधड़ी
  • ठगी
  • रीवा क्राइम न्यूज
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • ड्रीमगर्ल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती