रिटायर्ड शिक्षक का बेटा जाने लगा चर्च, तोड़ी भगवान की मूर्तियां, शिक्षिका और फादर पर ब्रेनवॉश का आरोप
Sanjay Dhiman | Dec 08, 2025, 21:10 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर के अधारताल में धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीचर और फादर पर अपने बेटे को ब्रेनवाश करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों विरोध जताया है।
Jabalpur. जबलपुर में एक चिंताजनक मामला सामने आया है। इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के पिता सत्यनारायण शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। सत्यनारायण का कहना है कि उनके छोटे बेटे नीलम शर्मा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है।
आरोप है कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की महिला टीचर और एक फादर इसे ईसाई धर्म अपनाने ब्रेनवॉश कर रहे हैं। सत्यनारायण शर्मा ने दावा किया है कि उनके बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव आया है। इस वजह से घर में तनाव का माहौल बन गया है।
पूर्व शिक्षक सत्यनारायण शर्मा (55) ने पुलिस में शिकायत की है। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका बेटा नीट की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वह सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसकी शिक्षिका पलक सिंह से संपर्क हुआ। इसके बाद नीलम ने चर्च जाना शुरू कर दिया। सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि बेटा मैडम के कहने पर चर्च जा रहा है। बेटा यह भी कहता है कि वही धर्म सही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर में शौर्य यात्रा पर प्रशासन की रोक से हिंदू संगठनों में नाराजगी, अनुमति को लेकर विवाद गहराया
जबलपुर में 1200 से अधिक संदिग्ध लोगों की पहचान, विधायक अजय विश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने बेटे को चर्च जाने से रोका, तो वह गुस्से में आ गया। बेटा घरवालों के साथ हाथापाई करने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी भगवानों की तस्वीरें फाड़ दीं। बेटा मूर्तियां भी तोड़ने लगा। पिता का कहना है कि उनका बेटा एक फादर के प्रभाव में है। वह फादर के निर्देशों पर यह सब कर रहा है।
सत्यनारायण ने बताया कि जब भी बेटे को चर्च जाने से रोका जाता है, वह गुस्से में आ जाता है। बेटा घर के दरवाजे तोड़ने पर अड़ा रहता है। इस व्यवहार से पूरा परिवार सदमे में है। वे बेटे को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बहू ने सास-ससुर की देखभाल से किया इनकार, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
जबलपुर के हिल्टन गार्डन इन में बासी खाना, वेज फ्रीजर में चिकन, फाइव स्टार दावों की खुली पोल
शिकायतकर्ता के साथ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रीति धनधारिया अधारताल थाना पहुंची। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में शिक्षिका और फादर पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
यह मामला अब अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बन गया है। आरोप है कि स्कूल के स्टाफ ने धार्मिक प्रभाव डाला और नाबालिग की सोच को बदला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की महिला टीचर और एक फादर इसे ईसाई धर्म अपनाने ब्रेनवॉश कर रहे हैं। सत्यनारायण शर्मा ने दावा किया है कि उनके बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव आया है। इस वजह से घर में तनाव का माहौल बन गया है।
टीचर-फादर पर धर्म परिवर्तन का आरोप
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर में शौर्य यात्रा पर प्रशासन की रोक से हिंदू संगठनों में नाराजगी, अनुमति को लेकर विवाद गहराया
जबलपुर में 1200 से अधिक संदिग्ध लोगों की पहचान, विधायक अजय विश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
स्कूल टीचर और फादर पर धर्मांतरण के आरोप को ऐसे समझेंधर्म परिवर्तन का आरोप: सत्यनारायण शर्मा ने आरोप लगाया कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की महिला टीचर और फादर उनके बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।नीलम का व्यवहार बदला: सत्यनारायण शर्मा के अनुसार, उनके बेटे का व्यवहार अचानक बदल गया, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया। धर्म परिवर्तन का दबाव: शिकायत में बताया गया कि बेटा चर्च जाने लगा और कहता है कि वही धर्म सही है, शिक्षिका के कहने पर। घर में विवाद और तोड़फोड़: बेटा चर्च जाने से रोकने पर घरवालों से हाथापाई करता और भगवान की तस्वीरें और मूर्तियाँ तोड़ता है। हिंदूवादी संगठन की शिकायत: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है, आरोप है कि स्कूल ने नाबालिग की सोच को बदलने की कोशिश की। |
देवी-देवताओं की फोटो फाड़ी, मूर्ति तोड़ी
घर में तनाव, दरवाजे तक तोड़ने की नौबत
यह खबरें भी पढ़ें...
बहू ने सास-ससुर की देखभाल से किया इनकार, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
जबलपुर के हिल्टन गार्डन इन में बासी खाना, वेज फ्रीजर में चिकन, फाइव स्टार दावों की खुली पोल
हिंदूवादी संगठन ने भी की पुलिस से शिकायत-
यह मामला अब अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बन गया है। आरोप है कि स्कूल के स्टाफ ने धार्मिक प्रभाव डाला और नाबालिग की सोच को बदला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari