हिंदू युवक से लव मैरिज करने पहुंची मुस्लिम युवती, पीछे-पीछे कलेक्ट्रेट पहुंच गए परिजन, जानें फिर क्या हुआ

Vikram Jain | Sept 27, 2024, 23:21 IST
Share
Jabalpur Collectorate Hindu Muslim couple love marriage over Uproar
Jabalpur Collectorate Hindu Muslim couple love marriage over Uproar

जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस समय जमकर हंगामा हो गया जब मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से कोर्ट मैरिज करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गई। दोनों के पीछे परिवार के लोग भी पहुंचे। जाने आगे क्या हुआ...

JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में शादी को लेकर दो पक्षों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा, दरअसल यहां हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी को लेकर दोनों के परिवारों में मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा के बीच दोनों की शादी कराई।

जानें पूरा मामला

दरअसल, नर्मदापुरम की रहने वाली महक खान जबलपुर के रहने वाले अपने प्रेमी अंकित बाथम के साथ लव मैरिज करने के लिए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग भी कलेक्ट्रेट आ पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। दोनों का धर्म अलग-अलग होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि परिवार के लोग एक दूसरे के साथ भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई। परिवार वाले अपने-अपने बच्चों को ले जाने लगे।

पुलिस की सुरक्षा में हुई शादी

विवाद होने के जानकारी लगते ही ओमती थाने से पुलिस बल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक युवती के परिवार वालों को अलग करते हुए दोनों को अपनी सुरक्षा में लिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में दोनों की शादी के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाई। इसके बाद एडिशनल कलेक्टर ने बंद कमरे में दोनों की शादी कराई। फिर पुलिस की सुरक्षा में दोनों को दूसरे स्थान पर भेजा गया।

धर्म अलग होने के कारण शादी के खिलाफ थे परिजन

जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम के सिवनी मालवा निवासी मुस्लिम लड़की महक खान और जबलपुर के रहने वाले हिंदू लड़के अंकित बाथम के बीच एक दूसरे के प्रेम करते थे। दोनों शादी करने का फैसला भी किया, लेकिन धर्म अलग-अलग होने के डर के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बाद शादी करने के लिए कोर्ट से शादी करने के फैसला किया। इसके बाद शादी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। साथ ही दोनों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में अपील भी की थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Love marriage
  • लव मैरिज
  • दो पक्षों में विवाद
  • court marriage
  • कोर्ट मैरिज
  • जबलपुर कलेक्ट्रेट
  • Jabalpur Collectorate
  • हिंदू मुस्लिम जोड़े की लव मैरिज
  • शादी पर हंगामा
  • ओमती थाना पुलिस
  • महक और अंकित की कोर्ट मैरिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं