जबलपुर में 30 करोड़ का धान खरीदी घोटाला, अधिकारी-कर्मचारी समेत 74 पर FIR

Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 10:22 IST
Share
jabalpur dhan kharidi
jabalpur dhan kharidi

जबलपुर में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिला प्रशासन ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक समेत 74 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा विधायक अजय बिश्नोई की शिकायत पर जांच में हेराफेरी उजागर हुई।

जबलपुर धान खरीदी मामले में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत बीजेपी विधायक ने सीएम से की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार समेत 74 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया है। इनमें निगम के 13 कर्मचारी, 17 राइस मिल संचालक और 44 सोसाइटी व उपार्जन केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।

विधायक की शिकायत के बाद हुई जांच

पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने अंतर जिला मिलिंग परिवहन में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की थी। इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की और बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं।

फर्जी ARO से हुआ करोड़ों का फर्जीवाड़ा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी अनुमोदन आदेश (ARO) के जरिए फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।जिले में पहले से ही 3.81 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी में अनियमितताएं पाई गई थीं। इसके बादइस मामले में पहले ही 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।नई जांच में और 74 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस केस में 30 करोड़ की धान के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है।

फर्जी नंबर वाले वाहनों का इस्तेमाल

जिला प्रशासन की जांच में पता चला कि समर्थन मूल्य पर खरीदी (Dhan kharidi Jabalpur) गई धान को जिले के बाहर के 17 राइस मिलर्स को भेजा जाना था, लेकिन उन्होंने धान का उठाव नहीं किया और दलालों के माध्यम से इसे बेच दिया गया।टोल नाकों से जांच में यह भी सामने आया कि जिन ट्रक नंबरों से धान का परिवहन दिखाया गया, वे टोल से गुजरे ही नहीं। बल्कि फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों से धान का परिवहन किया गया।

यह भी पढ़ें: कागजों में की गई धान खरीदी पर शुरू हुई कार्रवाई, कलेक्टर ने शुरू की जांच

सीसीटीवी फुटेज में मिली गड़बड़ी

टोल नाकों से प्राप्त डेटा के अनुसार, 614 ट्रिप में 15 ट्रक ही टोल से गुजरे।1.31 लाख क्विंटल से अधिक धान का परिवहन फर्जी नंबर वाले वाहनों से किया गया।टोल पर्ची और सीसीटीवी फुटेज में मिली अनियमितताओं से घोटाले का खुलासा हुआ। इस मामले मेंजिला प्रशासन का कहना है कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और अन्य दोषियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: धान खरीदी घोटाले पर BJP विधायक अजय विश्नोई ने उठाए सवाल, अपनी ही सरकार को घेरा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • Jabalpur Collector
  • जबलपुर धान खरीदी घोटाला
  • जबलपुर में धान खरीदी भ्रष्टाचार
  • जबलपुर धान खरीदी मामले में गड़बड़ी
  • जबलपुर
  • Dhan kharidi in jabalpur
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • dhan kharidi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि