गरीबों के खाद्यान्न पर नजर गड़ाए बैठे भ्रष्टाचारी

Neel Tiwari | Jun 28, 2024, 22:54 IST
Share
food grains
food grains

जबलपुर में जिला कलेक्टर के द्वारा गठित की गई जांच कमेटी अपनी जांच में एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही है। हाल ही में 40 लाख रुपए के आसपास की गड़बड़ी पकड़ने के बाद अब 5 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया।

जबलपुर में धान खरीदी घोटाला और कबाड़खाने ब्लास्ट जैसी घटनाओं के सामने आने के बाद से ही जिला कलेक्टर एक्शन मोड में आ गए थे और उन्होंने हर विभाग में जांच करने के लिए जांच दल गठित किया था। बीते दिनों मझौली में वेयरहाउस की गड़बड़ी पकड़ने के बाद अब इस जांच दल ने शाहपुरा क्षेत्र में 5 करोड़ 38 लाख रुपए का घोटाला उजागर किया है। जिसमें वेयरहाउस संचालक गरीबों के खाद्यान्न में मिट्टी कंकड़ तक मिलाकर उसका भार बढा रहे थे और शासन को चूना लगा रहे थे।

वेयरहाउस में चल रहा था खुलकर भ्रष्टाचार

जबलपुर जिला कलेक्टर के जांच दल को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि शाहपुरा में भावना दीक्षित और रामकिशोर दीक्षित अपने वेयरहाउस में जमकर खाद्यान्न की हेर फेर कर रहे हैं। इसके बाद जांच दल ने गणेश वेयरहाउस और दीक्षित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इन दोनों वेयरहाउस में खाद्यान्न की हेरा फेरी से लेकर गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न में कंकड़ और मिट्टी तक मिलाई जा रहे थे। ताकि इससे बड़े हुए खाद्यान्न के भुगतान से उनकी जेब गर्म हो सके।

5 करोड़ से अधिक की हेरा फेरी

जब जांच दल के द्वारा इन वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया तो रजिस्टर में लिखे हुए खाद्यान्न और असलियत में जमीन आसमान का फर्क नजर आया। जांच में लगभग 44 लाख रुपए कीमत का 1851 क्विंटल गेहूं कम पाया गया, तो लगभग 5 लाख रुपये कीमत का 95 क्विंटल चना भी वेयरहाउस से नदारद था।

ये खबर भी पढ़ें...

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का अजीब तर्क, बाहर पीने वाले पतियों से पत्नियां यह कहें

वही दो करोड रुपए से अधिक कीमत का 3800 क्विंटल अमानक चना मौके पर मिला और 2 करोड़ 85 लाख रुपए कीमत का 3340 क्विंटल मूंग भी वेयरहाउस में था। अमानक खाद्यान्न में मिट्टी,कंकर सहित पत्थर तक मिलाए गए थे और यदि जांच में यह खाद्यान्न नहीं पकड़ में आता तो यही खाद्यान्न आने वाले दिनों में गरीब हितग्राहियों को वितरित किया जाता।

शाहपुरा थाने में दर्ज हुई FIR

लगभग 5 करोड़ 38 लाख रुपए के खाद्यान्न को छिन्न भिन्न करने के खिलाफ गणेश वेयरहाउस और दीक्षित वेयरहाउस के संचालकों रामकुमार दीक्षित और भावना दीक्षित के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत पुलिस में प्रकरण दर्ज किया गया है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • जबलपुर
  • Hindi News
  • खाद्यान्न
  • food
  • जबलपुर जिला कलेक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि