जबलपुर में दिवाली से पहले चिपकाए गए दूध शाकाहारी नहीं लिखे पोस्टर तीन युवक हिरासत में
Neel Tiwari | Oct 19, 2025, 18:14 IST
jabalpur-diwali-doodh-shakahari
दीपावली से पहले इंदौर में एक विवादित पोस्टर सामने आया है। पोस्टर पर 'दूध शाकाहारी नहीं' लिखा है। यह पोस्टर गौरीघाट क्षेत्र में रातों-रात लगाए गए थे। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया।
JABALPUR. दीपावली के ठीक पहले शहर में एक विवादित पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था “MILK IS NOT VEGETARIAN, दूध शाकाहारी नहीं है। यह पोस्टर रातों-रात गौरीघाट क्षेत्र में लगाए गए थे। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गौरीघाट इलाके में कुछ युवक पोस्टर चिपका रहे थे। जब टीम वहां पहुंची तो एक छोटी गाड़ी में 50 से ज्यादा ऐसे पोस्टर मिले। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्हें यह काम भोपाल की एक विज्ञापन एजेंसी से मिला था। हालांकि, उनके पास किसी तरह की अनुमति नहीं थी।
ये भी पढ़ें....रामायणनामा: राम ने एक साथ छोड़े थे एक लाख बाण, रावण की नाभि में साधा निशाना
ये भी पढ़ें....किन्नर विवाद मामलाः फरार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
गौरतलब है कि गौरीघाट में हर साल दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी दीपोत्सव में हजारों लोगों की मौजूदगी की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में इस तरह का विवादित संदेश लगाना लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश माना जा रहा है। प्रशासन ने तुरंत इलाके से सभी पोस्टर हटवा दिए। जांच शुरू कर दी है कि आखिर ऐसे पोस्टर छपवाने और लगाने के पीछे कौन लोग हैं।
![1d22c08d-220]()
ये भी पढ़ें....जबलपुर के खेल अधिकारी आशीष पांडे को राज्य सूचना आयोग ने किया तलब
तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भोपाल की किस एजेंसी ने यह काम सौंपा था और इसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की उकसाने वाली गतिविधि या प्रचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें....mp weather : मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और खंडवा में बूंदाबांदी, भारत-इंग्लैंड मैच पर संकट
दूध को शाकाहारी या मांसाहारी बताने पर बहस नई नहीं है, लेकिन त्योहारों के समय ऐसे मुद्दे उठाना माहौल खराब करने की कोशिश मानी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं और शहर में शांति बनाए रखें।
रात के अंधेरे में लगाए गए पोस्टर
ये भी पढ़ें....रामायणनामा: राम ने एक साथ छोड़े थे एक लाख बाण, रावण की नाभि में साधा निशाना
ये भी पढ़ें....किन्नर विवाद मामलाः फरार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
त्योहार के पहले बढ़ा तनाव
1d22c08d-220
ये भी पढ़ें....जबलपुर के खेल अधिकारी आशीष पांडे को राज्य सूचना आयोग ने किया तलब
जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें....mp weather : मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और खंडवा में बूंदाबांदी, भारत-इंग्लैंड मैच पर संकट
शांति बनाए रखने की अपील
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari